1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' को इस टीवी शो ने चटाई धुल, देखें किसने मारी बाजी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' को इस टीवी शो ने चटाई धुल, देखें किसने मारी बाजी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Apr 11, 2023 10:13 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 08:44 am IST

टीवी सीरियल की रेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है, टीवी का पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' का कुछ समय से हाल बेहाल हो गया है। जहां पिछली बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है की कहानी फैंस को पंसद आ रही थी पर अब इस बार फैंस को इस सीरियल के ड्रामें अच्छे नहीं लग रहे हैं।

anupamaa ghum hai kisikey pyaar mein yeh rishta kya kehlata hai taarak mehta ka ooltah chashmah the - India TV Hindi
Tv Rating List Image Source : TV RATING LIST - TRP

Most Popular TV Shows: टेलीविजन की दुनिया में इन दिनों नंबर 1 पर आने के लिए जमकर होड़ लगी है। ऐसे में बीते सप्ताह में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो की लिस्ट सामने आ चुकी है।ऑरमैक्स मीडिया ने Most Popular TV Shows लिस्ट जारी कर दी है। हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने नंबर वन की गद्दी पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' इस सप्ताह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'द कपिल शर्मा शो' लिस्ट में धूम मचा रहे हैं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा - Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टीवी का कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस सप्ताह 73 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। ये कॉमेडी शो बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर सप्ताह शो में मनोरंजन की बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। 

द कपिल शर्मा शो - The Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा अपने धमाकेदार कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इस बार शो दूसरे नंबर पर है। इस सप्ताह 67 रेटिंग मिली है। 

अनुपमा - Anupamaa
लोगों का पसंदीदा टीवी सीरियल 'अनुपमा' को इस बार भी पिछले सप्ताह जैसी रैंकिंग हासिल नहीं हुई है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' 66 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। टीवी सीरियल 'अनुपमा' नए मोड़ आने वाले जो फैंस को काफी पंसद आ सकते हैं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
यह शो इस बार 64 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर नजर आया। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले थोड़ी कम हुई है। टीवी सीरियल में इस समय अक्षु और अभी की जिदंगी में काफी परेशानी देखने को मिल रही है।

गुम है किस के प्यार में - Ghum Hai Kisi Ke Pyar Meiin
नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' ने 60 रेटिंग के साथ इस बार पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। सई जल्द ही सत्या से शादी करने वाली है। 

राधा मोहन - Radha Mohan
शब्बीर आहलुवालिया का 'राधा मोहन' 59 रेटिंग के साथ इस बार छठे स्थान पर रहा।

कुंडली भाग्य - Kundali Bhagya
'कुंडली भाग्य' की रेटिंग देखकर कहा जा सकता है कि शो का करंट ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है, क्योंकि श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा का यह शो 55 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है।

भाग्य लक्ष्मी - Bhagya lakshmi 
टीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। 53 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर है। 

पांड्या स्टोर - Pandya Store
पांड्या स्टोर की टीआरपी में इस सप्ताह काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 52 रेटिंग के साथ नौंवे स्थान पर जगह बनाई है। 

नागिन 6 - Naagin 6 
कलर्स टीवी का मशहूर सुपरनैचरल टीवी शो 'नागिन 6' इस बार 52 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर रहा। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में हैं। 

ये भी पढ़ें-

इस एक्ट्रेस के खिलाफ ट्विटर पर शख्स ने किया आपत्तिजनक ट्वीट, मिला ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

GHKKPM New Promo: दो शब्दों में प्यार को बयां करेगा विराट, बदल रहे हैं दिलों के जज्बात

Anupamaa New Promo: किस्मत का लिखा बदलेगी अनुपमा! नए प्रोमो में इस भयानक ट्विस्ट को देखते ही हो जाएंगे बेचैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन