1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. GHKKPM New Promo: दो शब्दों में प्यार को बयां करेगा विराट, बदल रहे हैं दिलों के जज्बात

GHKKPM New Promo: दो शब्दों में प्यार को बयां करेगा विराट, बदल रहे हैं दिलों के जज्बात

 Published : Apr 11, 2023 07:23 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 07:23 pm IST

Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin New Promo: टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' का हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, इस वीडियो में सई और विराट साथ में नजर आ रहे हैं।

Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin New Promo Virat will describe his love for sai in two words pakhi try - India TV Hindi
Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin Image Source : GHUM HAI KISI KEY PYAAR MEIIN NEW PROMO

Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin New Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' को फैंस का बेतहाशा प्यार मिल रहा है। सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' काफी समय से चलता आ रहा है, लोगों को इस सीरियल की कहानी भी बेहद पंसद आ रही है। कहानी में आ रहे उतार चढ़ाव सीरियल को और मजेदार बना रहा है। वहीं डॉक्टर सत्या की एंट्री से सई के फैंस के दिल में कई नए अरमान जाग गए हैं। कुछ दिन पहले ही एक प्रोमो आया था जिसमें विराट जहां पाखी को तलाक देने का फैसला करता दिख रहा है तो वहीं सई को अपनी जिंदगी में वापस लाने का फैसला करता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट आता है। सई, डॉक्टर सत्या से शादी कर लेती है। 

नए ट्विस्ट ने उड़ाए होश -

नए प्रोमो में कहानी फिर बदलती नज आ रही है। अब कहानी में सई, डॉक्टर सत्या से शादी तो करेगी, लेकिन T&C के आधार पर शादी करने के लिए तैयार होगी। सत्या से शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी की अब कहानी में एक और नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। सई इस नए प्रोमो में अब सत्या के साथ नहीं बल्कि एक्स हसबैंड विराट के साथ नजर आ रही है। प्रोमो ने सभी फैंस को चौंका दिया है। 

प्रोमो वीडियो -
विराट बहुत खुश है और सई के आने का इंतजार करता है। इस बार विराट, सई को हैरान कर देता है। जबकि विराट कल्पना करता है कि सई आ गई है और उन्होंने अंगूठियां एक्सचेंज की है। देखता है की सई भी विराट के प्यार को स्वीकार करती है और बहुत खुस होती है। क्या विराट का ये सपना मात्र सपना ही रह जाएगा या फिर सई इस प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगी या फिर सई इस रिश्तों से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। विराट अब क्या करेगा सई की अस्वीकृति का सामना कैसे करेगा? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि फैन फॉलोअर्स के लिए शो में आगे क्या होता है। सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' में आयशा सिंह, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa New Promo: किस्मत का लिखा बदलेगी अनुपमा! नए प्रोमो में इस भयानक ट्विस्ट को देखते ही हो जाएंगे बेचैन

फिल्म की शूटिंग करते-करते सच में प्यार कर बैठे! सलमान खान ने सबके सामने खोल दी पोल

Upcoming Spoiler: अनुपमा सहित इस टीवी सीरियल में टीआरपी के लिए मेकर्स ने रचा नया षडयंत्र, जानें क्या है नया खेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन