1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी को हुए एक महीने, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी को हुए एक महीने, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

 Published : Feb 27, 2022 12:47 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 01:03 pm IST

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी रचाई। इस दौरान तमाम इंडस्ट्री के उनके दोस्त शरीक हुए थे।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार- India TV Hindi
मौनी रॉय-सूरज नांबियार Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROY

Highlights

  • मौनी रॉय और सूरज ने इस साल जनवरी में शादी की थी
  • मौनी रॉय और सूजर की दो परंपराओं से शादी हुई थी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को एक महीने पूरे हो गए हैं। दोनों ने बीते महीने में गोवा में शादी रचाई। दोनों की शादी एक बार मलयाली परंपरा से हुई और फिर बाद में बंगाली परंपरा से संपन्न की गई। सूरज के साथ शादी का एक महीना पूरे होने पर मौनी रॉय ने अपनी चंद खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के बीच में शेयर किया है।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय और सूरज नांबियार की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। अपनी शादी के महीने पूरे होने पर अभिनेत्री की अनदेखी तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही है।

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova को यूक्रेन में फंसे अपने परिवार की सता रही चिंता

यहां देखें तस्वीरें

न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटी भी इन तस्वीरों पर मौनी रॉय और सूरज की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। कई सेलिब्रिटी उन्हें बधाई भी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

PHOTOS: 'आंखों से ही कत्ल कर दे', जाह्नवी कपूर का न्यू लुक कुछ ऐसा ही है

शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। जहां की तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था।

#7YearsOfDumLagaKeHaisha: भूमि ने आयुष्मान को बताया अपने लिए स्पेशल, शेयर की कुछ खास बातें

टीवी की दुनिया में नाम कमाने वाली मौनी रॉय अब फिल्मों में एक चर्चित नाम बन गई हैं। मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन