1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' होगा ऑफ एयर, रवि दुबे-सरगुन मेहता का नया शो करेगा रिप्लेस

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' होगा ऑफ एयर, रवि दुबे-सरगुन मेहता का नया शो करेगा रिप्लेस

 Published : Jul 03, 2026 11:52 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 12:30 am IST

स्टार प्लस का 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है, जिसमें शाम्भवी सिंह और नील भट्ट लीड रोल में हैं। इस सीरियल की जगह रवि दुबे और सरगुन मेहता का नया शो लेने वाला है।

Shambhavi Singh, Neil Bhatt- India TV Hindi
शाम्भवी सिंह और नील भट्ट Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR

स्टार प्लस रवि दुबे और सरगुन मेहता का बनाया एक बिल्कुल नया शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अभी, उनके दो शो जैसे 'गंगा माई की बेटियां' और 'तू जूलियट जट्ट दी' पहले से ही ऑन एयर हैं और फैंस के बीच भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। आने वाले शो का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका प्रोमो जल्द ही शूट किया जाएगा, जिसमें एक्टर गौतम विग और उतरन फेम रश्मि देसाई टीवी पर वापसी करने वाले हैं।

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम होगा बंद

स्टार प्लस नया ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' खत्म करने की तैयारी में है। नया शो स्टार प्लस पर शाम्भवी सिंह और नील भट्ट के सीरियल की जगह लेगा, जिन्होंने इसमें शालिनी और शिव का लीड रोल प्ले किया है। हालांकि, 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि मेकर्स इसकी प्रोग्रेस से खुश नहीं हैं और इसे पॉजिटिव नोट पर खत्म करने का प्लान बना रहे हैं। ये सीरियल टीआरपी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था।

छुट्टी पर देशमुख परिवार

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' के लेटेस्ट ट्रैक में देशमुख परिवार मनाली में छुट्टियां मनाने जाता है। ट्रिप तब दुखद हो जाती है, जब शालिनी की गलती से चली गोली शिव को लग जाती है। यह चौंकाने वाली घटना शीतल की पहले की चाल के बाद होती है, जिसमें उसने शालिनी के साथ नकली सगाई करके शिव को गुमराह करने की कोशिश की थी।

रवि और सरगुन का मनोरंजन जगत में दबदबा

2016 में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की और 'सौंकन सौंकने' और 'सौंकन सौंकने 2' जैसी पंजाबी फिल्में बनाई थी। मार्च 2021 में ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट ने अपनी पहली टेलीविजन सीरीज 'उड़ारियां' बनाई, जो कलर्स टीवी पर एयर हुई। इसके बाद दोनों ने कई टेलीविजन शो बनाए और अलग-अलग जॉनर में स्ट्रीमिंग वेंचर किए।

ये भी पढे़ं- टीआरपी में 'गंगा माई की बेटियां' ने मारी बाजी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टॉप 5 पर कायम

TRP Week 23: 'गंगा माई की बेटियां' फिर बनी नंबर 1, टॉप 3 में नए शोज ने किया कब्जा, 'नागिन 7' का दिखेगा जलवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन