1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: फूट-फूटकर रोया यूपी का छोरा मृदुल तिवारी, पत्थर दिल फरहाना पर भड़के प्रणित-अभिषेक

Bigg Boss 19: फूट-फूटकर रोया यूपी का छोरा मृदुल तिवारी, पत्थर दिल फरहाना पर भड़के प्रणित-अभिषेक

 Published : Oct 29, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 03:09 pm IST

बिग बॉस 19 के कैप्टन मृदुल तिवारी को अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को छोड़कर बाकी सभी को नॉमिनेट करने के बाद एक मुश्किल भरे हफ्ते का सामना करना पड़ा। उनके इस फैसले से बहस छिड़ गई और कुछ घरवालों ने काम करने से इनकार कर दिया।

Mridul Tiwari- India TV Hindi
रो पड़े मृदुल तिवारी Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में मौजूदा कैप्टन मृदुल तिवारी द्वारा अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को सीधे नॉमिनेशन से बचाने के फैसले के बाद झगड़ा और बहस देखने को मिला। उनके इस फैसले के कारण बाकी सभी घरवाले इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए। मृदुल के इस फैसले से कुणिका सदानंद और तान्या मित्तल जैसे कुछ कंटेस्टेंट नाराज हो गए और अपनी ड्यूटी से पीछे हट गए। हालांकि, मृदुल ने शांति से स्थिति को संभाला और अपनी ड्यूटी खुद निभाई। उनके दोस्त अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज भी उनकी मदद के लिए आगे आए।

रो पड़े मृदुल तिवारी

अब, लेटेस्ट प्रोमो में मृदुल, कुणिका, तान्या और फरहाना के बुरे व्यवहार को देख फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखने को मिलता है कि फरहाना भट्ट के साथ उनकी जमकर लड़ाई होती है और वह उनके व्यवहार के लिए उन पर भड़कते हैं। फरहाना नाराज थीं क्योंकि मालती ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और मृदुल ने मजाक में कहा कि यह फरहाना ही थीं, जिन्होंने ये कमेंट की थी। प्रोमो में मृदुल भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि कैसे लोग अपने काम से पीछे हट रहे हैं और यह देखकर दुख होता है कि उनके दोस्तों को सब कुछ करना पड़ रहा है।

कुनिका की वजह से परेशान हुए मृदुल

मृदुल कहते हैं, 'अरे इतना कमजोर कर दिया है लोगों ने मुझे 2-3 दिन में। मैं सुबह उठाता हूं न पूरा गार्डन साफ ​​करके आता हूं, पूरा बेडरूम, बर्तन साफ ​​करता हूं, कोई कहता है आटा लगा दे, आटा लगा देता हूं। सबसे अनुरोध करता हूं। कप्तानी मिली उसमें ये नाम रख दिया के कमजोर इंसान को दे दी गई। मैंने मैडम (कुनिका) के भी हाथ जोड़ लिया के इतना मत करो।'

मृदुल को रोता देख फरहाना पर भड़के प्रणित

मालती चाहर और शहबाज बादशाह मृदुल को गले लगाते और उसे दिलासा देते नजर आए। इस बीच, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने फरहाना से उसके व्यवहार के बारे में पूछा। अभिषेक ने पूछा कि क्या मृदुल ने अपनी कप्तानी के दौरान भी ऐसा ही व्यवहार किया था। वहीं, प्रणित ने सवाल किया कि क्या उसके मन में दूसरों के लिए कोई भावनाएं नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-

धनुष की 'इडली कड़ई' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, कहानी देख हो जाएंगे भावुक, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

माही विज ने पति जय भानुशाली से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- मैं कानूनी कार्रवाई...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन