1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक ही वक्त पर तीन लड़कियां! खुद मुनव्वर फारूकी ने किया कबूल, फुसफुसाते हुए वीडियो वायरल

एक ही वक्त पर तीन लड़कियां! खुद मुनव्वर फारूकी ने किया कबूल, फुसफुसाते हुए वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 15, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:00 pm IST

मुनव्वर फारुकी के अफेयर्स के किस्से अब 'बिग बॉस 17' के बाहर भी मशहूर हो गए हैं। शो में आई उनकी गर्लफ्रेंड आयशा खान ने उनकी करतूतों का चिट्ठा सभी के सामने खोल कर रख दिया है। अब मुनव्वर फारुकी अपनी करतूत को जस्टिफाई करते फिर रहे हैं। हाल में ही इसका एन नमूना देखना को मिला है।

Munawar Faruqui - India TV Hindi
मुनव्वर फारूकी। Image Source : X

'बिग बॉस 17' के घर में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का अफेयर खुलते ही बवाल हो गया। आयशा खान ने जैसे ही अपने और मुनव्वर फारुकी के रिश्ते पर बात की, इसके तुरंत बाद ही परत दर परत इस मामले की कई और तह खुल गईं और मुनव्वर फारुकी के कई अफेयर सामने आ गए। नाजिला से रिश्ते के अलावा आयशा और एक ब्लॉगर संग भी उनका नाम जुड़ा। आयशा ने बताया कि वो एक ही वक्त पर  ट्रिपल डेटिंग कर रहे थे और दो को तो उन्होंने शादी के लिए रिश्ते भेज रखे थे। कई लड़कियों के साथ धोखा करने की बात पर अब मुनव्वर का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने खुद कबूल किया है कि आयशा की बातें गलत नहीं थी और उन्होंने  लड़कियों को चीट किया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

अभिषक और मुनव्वर की बातचीत

सामने आए वीडियो में मुनव्वर फारुकी और अभिषेक एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। इस दौरान अभिषेक, मुनव्वर से आयशा की चुगली करते दिख रहे हैं। अभिषेक कहते हैं, 'वो खुद सबको बता रही थी और सब ऐसे कर रहे थे ओह शिट, ये कोई कैसे कर सकता है, ये तो पूरी तरह से यूज एंड थ्रो है। मैंने भी पूछा क्या हुआ बताओ तो मुझे समर्थ ने बताया कि पांच लड़की की बात कर रहें हैं...' इसी पर टोकते हुए मुनव्वर ने फुसफुसाते हुए कहा, 'पांच नहीं दो, बस...' अभिषेक ने आगे कहा, 'भाई तो दो भी तो था न'। इस पर रिएक्ट करते हुए मुनव्वर बोले, 'अरे ब्रो दो वही जो दो लड़कियों का डिस्कशन हो रहा है, वहीं जो रिश्ते वाली बात...आयशा और वो दूसरी लड़की...बस वही...' अभिषेक ने आगे कहा, 'नाजिला भी तो है?' इस पर मुनव्वर बोले, 'हां वो तो है, लेकिन उससे तो ब्रेकअप हो गया न वैसे' इस पर झट से अभिषेक ने कहा कि ऐसे तो फिर तीन हो गईं और फिर आयशा बीच में वाइफ का भी नाम ले रही है।

यहां देखें वीडियो

क्या है मामला

बता दें, शो में इन दिनों मुनव्वर फारुकी छाए हुए हैं। आयशा खान आने के बाद से ही उन पर आरोप लगा रही हैं कि वो एक साथ कई लड़कियों को डेट करते रहे हैं। इतना ही नहीं आयशा खान ने ये भी बताया कि उन्होंने दो लड़कियों शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था, जिसमें से एक वो हैं और दूसरी एक फेमस कॉन्टेंट क्रियेटर है।  ऐसे में वो एक ही वक्त पर तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। इसके अलावा 5 लड़कियों वाला मामला भी सामने आया। इस बात को मुनव्वर फारुकी ने कबूल किया और आयशा से माफी भी मांगी और इस मामले को घर में न उठाने के लिए कहा। 

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे और सुशांत के रिश्ते को लेकर पहली बार बोले विक्की जैन, कहा- मुझे झेलना पड़ा...

भारती सिंह को सता रहा डर! बोलीं- मेरा बेटा बड़ा होकर मुनव्वर फारुकी न बने...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन