1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मन्नारा की बात पर मुनव्वर ने खोया आपा, गुस्से में स्टैंडअप कॉमेडियन ने 'बिग बॉस' के घर में मचाया तोड़फोड़

मन्नारा की बात पर मुनव्वर ने खोया आपा, गुस्से में स्टैंडअप कॉमेडियन ने 'बिग बॉस' के घर में मचाया तोड़फोड़

 Published : Dec 26, 2023 08:53 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:53 am IST

'बिग बॉस 17' में जब से आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तभी से मुनव्वर और मन्नारा के बीच अनबन चल रही है। बीते एपिसोड में जहां दोनों एक-दूसरे पर जमकर तंज कसते हुए नजर आए थे, वहीं एक बार फिर दोनों के बीच भंयकर लड़ाई देखने को मिली है।

Mannara Chopra, Munawar Faruqui- India TV Hindi
मन्नारा की बात पर मुनव्वर ने खोया आपा Image Source : DESIGN

सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हर दिन चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। शो में कभी किसी की लड़ाई होती दिख रही है तो कभी किसी का ब्रेकअप। हर दिन के साथ ये शो और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। ये सीजन बिग बॉस के बाकी सीजंस से काफी अलग है क्योंकि इस बार बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के दिमाग के साथ खेल रहे हैं। जिसकी वजह से घर में आए दिन लड़ाइयां देखने को मिल रही है। वहीं जब से शो में आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तभी से मुनव्वर और मन्नारा के बीच अनबन चल रही है। एक वक्त था जब पूरे शो में मनारा और मुनव्वर की दोस्ती की चर्चा थी, लेकिन आयशा के आते ही दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। बीते एपिसोड में जहां दोनों एक-दूसरे पर जमकर तंज कसते हुए नजर आए थे, वहीं एक बार फिर दोनों के बीच भंयकर लड़ाई देखने को मिली है। 

मुनव्वर ने खोया आपा

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फैंस को पहली बार स्टैंडअप कॉमेडियन का ऐसा रुप देखने को मिलेगा , जो उन्होंने कभी देखा नहीं होगा।आने वाले एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा के बीच एक बार फिर भयंकर झगड़ा होते देखने को मिलने वाला है। दरअसल, मन्नारा- मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को लेकर कुछ ऐसा कह देती है, जिसे सुनकर मुनव्वर ने अपना आपा खो दिया है और घर में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी है।

मन्नारा ने कसा मुनव्वर की एक्स पर तंज

सामने आए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि, आयशा मन्नारा से कहते नजर आ रही हैं कि 'आप गेम में दो लोगों का सहारा लेकर आगे बढ़ रही हैं।' इसके जवाब में मन्नारा कहती हैं कि- 'आप किसका सहारा लेकर आई हैं।अगले साल आती न इंडिविजुअली जैसे शायद उनकी बाहर की फ्रेंड अगले साल इंडिविजुअली आएं।' बस मन्नारा की या बात सुनते ही मुनव्वर का गुस्सा फूट पड़ा। वो तिलमिलाते हुए मनारा के पास पहुंचे और वहां रखा ग्लास तोड़ दिया। मुनव्वर का ये गुस्सा देख पहले तो मन्नारा के होश उड़ गए। हालांकि, खुद को डिफेंड करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से कुछ गलत नहीं बोला है। इसके बाद दोनों के बीच खूब बहसबाजी देखने को मिली। वहीं मुनव्वर का ये रिएक्शन देख फैंस काफी हैरान हैं। फैंस अब बिग बाॅस के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

शादी के बाद कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुईं शूरा खान, देखिए अरबाज की दुल्हनिया का लेटेस्ट वीडियो

58 साल की उम्र में टीवी के मिस्टर बजाज ने की दोबारा शादी, 16 साल का बेटा भी पापा की वेडिंग में हुआ शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन