1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आंखों पर पट्टी लगाए दिखीं निक्की तंबोली, एक्ट्रेस ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट, तस्वीर ने मचाई हलचल

आंखों पर पट्टी लगाए दिखीं निक्की तंबोली, एक्ट्रेस ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट, तस्वीर ने मचाई हलचल

 Published : Jan 18, 2026 06:43 am IST,  Updated : Jan 18, 2026 07:04 am IST

निक्की तंबोली ने आंखों के इलाज के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की और फैंस को अपनी सेहत के बारे में बताया। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं।

Nikki Tamboli- India TV Hindi
निक्की तंबोली Image Source : INSTAGRAM/@NIKKI_TAMBOLI

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखी गईं। उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी, जिससे फैंस और देखने वालों की चिंता बढ़ गई है। एक्ट्रेस के साथ उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी थे, जो उन्हें कार की तरफ जाते समय सहारा देते दिखे, जबकि पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर रहे थे। निक्की के अस्पताल से बाहर निकलते हुए की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिससे कई लोग उनकी सेहत के बारे में अंदाजा लगाने लगे और सवाल उठाने लगे। अब एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

निक्की तंबोली की आंख के सिस्ट का इलाज हुआ

जब अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया ने उनकी हालत के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी आंख में सिस्ट था, जिसका इलाज हुआ है। उन्होंने कहा, 'एक सिस्ट आ गया था, उसी का इलाज हुआ है।' इसके बाद निक्की धीरे-धीरे अपनी कार की तरफ गईं। उनके बॉयफ्रेंड ने उनका हाथ पकड़ा हुआ था और उन्हें सहारा दे रहे थे। पैपराजी उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहते हुए सुनाई दिए।

निक्की तंबोली को क्या हुआ था

फैंस की चिंताओं को दूर करते हुए, उनके बॉयफ्रेंड ने बताया कि एक्ट्रेस को आंखों में इन्फेक्शन हो गया था और उनका एक छोटा सा आंखों का प्रोसीजर हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह ठीक हैं और रिकवर हो रही हैं।

Nikki Tamboli
Image Source : INSTAGRAM/@NIKKI_TAMBOLIनिक्की तंबोली ने आंखों के इलाज के बाद हेल्थ अपडेट दी

निक्की तंबोली ने आंखों के इलाज के बाद हेल्थ अपडेट दी

निक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी इलाज के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की और फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं। उन्होंने लिखा, 'सब ठीक है' इसके बाद उन्होंने प्रेयर और हार्ट इमोजी भी लगाए। अपने बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाने वाली निक्की तंबोली ने फराह खान को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह बिग बॉस मराठी में एक पार्टनर ढूंढ रही थीं।

ये भी पढ़ें-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर के घर बजेगी शहनाई, सलोनी से शादी करेगा ये शख्स

क्लाइमेक्स देख थम जाएंगी सांसें, आखिरी में मिलेगा ऐसा ट्विस्ट कि रह जाएंगे दंग! ओटीटी पर भी मचा चुकी गदर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन