1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस एक्टर के कारण रफ्तार ने छोड़ा Roadies का साथ, जानिए शो छोड़ने पर और क्या कहा

इस एक्टर के कारण रफ्तार ने छोड़ा Roadies का साथ, जानिए शो छोड़ने पर और क्या कहा

 Published : Feb 18, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 01:12 pm IST

Roadies 18: MTV इंडिया का चर्चित शो रोडीज इन दिनों कुछ अन्य कारण से ही चर्चा में है। रोडीज का 18 वां सीजन आने वाला है। मगर उससे पहले इस शो के असल चेहरे गायब होते जा रहे हैं।

Raftaar left MTV Roadies- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : MTV

Highlights

  • सिंगर और रैपर रफ्तार ने रोडीज शो छोड़ दिया
  • अब रफ्तार एक बॉलीवुड एक्टर के साथ मूवी में दिखेंगे
  • इन कारणों से रफ्तार नाराज भी चल रहे थे

Roadies 18: MTV इंडिया का चर्चित शो 'रोडीज' इन दिनों कुछ अन्य कारण से ही चर्चा में है। 'रोडीज' का 18 वां सीजन आने वाला है। मगर उससे पहले इस शो के असल चेहरे गायब होते जा रहे हैं। सिंगर रफ्तार ने भी शो छोड़ने का ऐलान किया है। अब वो इस शो में नजर नहीं आने वाले हैं। इस शो के छोड़ने का कारण भी रफ्तार ने बताया है।

सिंगर और रैपर रफ्तार का शो छोड़कर जाना फैंस के लिए बुरी खबर है। मगर इसके साथ ही रफ्तार ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया है जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले खुश हो सकते हैं। शो छोड़ने का एक मुख्य कारण यह है कि वो नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस को रफ्तार ने बताया है कि, अब वो एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर नया प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं। दरअसल, रफ्तार और नवाज मिलकर एक मूवी बनाने वाले हैं। इस कारण उनको शो छोड़ना पड़ा। बता दें, इस प्रोजेक्ट को लेकर वो 2020 में घोषणा कर चुके थे।

Farhan Akhtar Wedding: कौन है फरहान अख्तर की साली, जिनके डांस वीडियो ने मचाया है धमाल

हालांकि, रफ्तार ने शो में हुए कुछ बदलाव को लेकर भी इशारा किया। हालांकि उन बदलावों को लेकर खुलकर नहीं बोले। मगर उनकी बातों से साफ समझ आ गया कि शो में हुए बदलाव रफ्तार को पसंद नहीं थे। अब मामला जो भी हो लेकिन रफ्तार 'रोडीज' में नहीं दिखेंगे।

Bachchhan Paandey Trailer: खूनी होली खेलने आ रहे हैं 'बच्चन पांडे', अक्षय के अलावा ये किरदार भी हैं दमदार

 

बता दें, करीब 18 साल तक इस शो से जुड़े रहे होस्ट रणविजय सिंह, मेंटर्स रह चुकी नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला रफ्तार से पहले ही शो छोड़ चुके हैं। हालांकि अब देखना है कि इस शो को होस्ट करने के लिए नए चेहरे कौन-कौन होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन