1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुष्मिता सेन की Ex भाभी की माली हालत हुई खराब, गुजारे के लिए कपड़े बेच रहीं चारु? राजीव सेन ने बताया सच

सुष्मिता सेन की Ex भाभी की माली हालत हुई खराब, गुजारे के लिए कपड़े बेच रहीं चारु? राजीव सेन ने बताया सच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 12, 2025 10:24 am IST,  Updated : Apr 12, 2025 10:25 am IST

हाल ही में खबर आई है कि टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा की माली हालत कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में चारु कपड़े बेचकर गुजारा कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Charu Asopa- India TV Hindi
राजीव सेन ने चारु असोपा के वीडियो पर तोड़ी चुप्पी। Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। खासतौर पर उनकी एक्स वाइफ और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा के साथ उनकी बनती-बिगड़ती बात के चर्चे हैं कि कम ही नहीं हो रहे। कभी तो एक्स कपल एक-दूसरे के साथ हंसते-खेलते नजर आते हैं और कभी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। अब हाल ही में खबर आई कि चारु असोपा मुंबई छोड़ चुकी हैं और उनकी आर्थिक हालत कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में चारु कपड़े बेचकर अपना गुजारा कर रही हैं और अपनी बेटी को पाल रही हैं। इन खबरों के सामने आते ही सुष्मिता सेन के परिवार को ट्रोल किया जाने लगा, जिस पर अब राजीव सेन ने चुप्पी तोड़ी है।

राजीव सेन ने चारु असोपा को लेकर कही ये बात

राजीव सेन ने अब चारु असोपा के मुंबई छोड़ने का पूरा सच बयान किया है। राजीव सेन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सोशल मीडिया पर सामने आए चारु के कपड़े बेचने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। राजीव के अनुसार, चारु की आर्थिक हालत बिलकुल ठीक है और उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है। अगर समस्या होती तो वह क्रूज ट्रिप पर नहीं जातीं।

मेरी बेटी को मुझसे दूर रख रही है चारु- राजीव सेन

राजीव सेन ने अपने बयान में कहा- 'चारु ने मेरी बेटी को मुझसे दूर रखने में महारत हासिल कर ली है। मुझे मेरी बेटी जिआना के लिए बहुत बुरा लगता है, क्योंकि इन सबका सबसे ज्यादा असर उसी पर पड़ रहा है। मैं जिआना से आखिरी बार जनवरी में मिला था। मुझे यकीन है कि वो भी मुझे उतना ही मिस कर ही होगी, जितना मैं कर रहा हूं। मैं काम से दिल्ली गया था, तो मैंने चारु से पूछा कि क्या मैं जिआना से मिलने बीकानेर आ सकता हूं, लेकिन उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। अब वो सबसे कह रही है कि वो बीकानेर आ सकता है। मैं अब इस पर क्या कहूं?'

भाई-भाभी संग क्रूज ट्रिप पर गईं चारु

राजीव ने आगे कहा- 'चारु हाल ही में अपने भाई-भाभी के साथ क्रूज ट्रिप पर गई थी, जो काफी मंहगा था। सबकी टिकिट्स उसने ही ली थी, सारा खर्चा उसी ने उठाया था। वो अगर क्रूज ट्रिप और शॉपिंग कर रही है तो उसे आर्थिक समस्याएं कैसे हुईं? आपने उनके शॉपिंग के ढंग उनके यूट्यूब चैनल पर तो देखे ही होंगे, तो फिर फाइनेंशियल प्रॉब्लम कहां से आ गई? वो बीकानेर में घर घरीदने वाली है या फिर शायद खरीद चुकी होगी। घर खरीदने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है, लोन लेकर भी घर खरीदना आसान नहीं होता। जिसे आर्थिक तंगी होती है वो घर नहीं खरीद लेता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन