1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Raju Srivastav के फैन ने अस्पताल में की हद पार, बिना परमिशन ICU जा घुसा और फिर...

Raju Srivastav के फैन ने अस्पताल में की हद पार, बिना परमिशन ICU जा घुसा और फिर...

 Published : Aug 24, 2022 11:24 am IST,  Updated : Aug 24, 2022 11:28 am IST

Raju Srivastav Health Update: एक शख्स ने राजू श्रीवास्तव की बीमारी के दौरान ऐसी हरकत कर दी, जिसे जानकार आपको गुस्सा आ सकता है।

Raju Shrivastav Health Update- India TV Hindi
Raju Shrivastav Health Update Image Source : TWITTER

Highlights

  • राजू श्रीवास्तव का फैन ICU में जा पहुंचा
  • जिसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ और परिवार वालों ने रोका
  • अब बढ़ी ICU की सुरक्षा

Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) बीते कई दिनों से दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। इस दौरान लगातार उनके करीबी और फैंस उनकी सेहत को लेकर दुआएं मांग रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सेहत की जानकारी (Raju Shrivastav Health Update) पाने के लिए उत्सुक रहते हैं, वह राजू के होश में आने की खुशखबरी सुनना चाहते हैं। लेकिन इसी बीच एक शख्स ने सारी हदें पार करते हुए राजू श्रीवास्तव के पास जाने की कोशिश की है। 

ICU में घुसकर सेल्फी लेने की कोशिश 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने जानकारी दी है कि मंगलवार को राजू श्रीवास्तव जिस ICU में एडमिट हैं, उसमें एक अज्ञात शख्स ने बिना किसी की अनुमति के एंट्री की। बात यहीं खत्म नहीं हुई इस शख्स ने राजू श्रीवास्तव के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन मौजूद स्टाफ ने उसे रोक लिया और राजू श्रीवास्व की फैमिली भी वहां आ गई। जिसके बाद ICU के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों की माने तो वह शख्स खुद को राजू का फैन बता रहा था। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स को मिले नए तारक मेहता, अब ये एक्टर निभाएगा बड़ा रोल

स्थिर है राजू की तबियत 

इसी बीच अच्छी खबर यह है कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की सेहत कुछ समय से स्थिर है। बीते दिनों डॉक्टर्स ने एक अच्छी खबर मीडिया को दी थी कि राजू अब ठीक इलाज के लिए ठीक रिस्पॉन्स कर रहे हैं। उनके शरीर की मूमेंट पहले से बेहतर हैं। उनका ब्लडप्रेशन भी अब पहले से ठीक है और ऑक्सीजन सप्लाई को भी 10 प्रतिशत तक घटा दिया गया है।

Brahmastra Part 2: दीपिका-रणवीर और आलिया-रणबीर में होगा मुकाबला? एक फिल्म में दिखेंगी दो दमदार जोड़ियां

आपको बता दें कि बीते दिनों किसी ने राजू की तबियत बिगड़ने की अफवाह फैलाई थी, जिसके बाद राजू के परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए यह कहा था कि वह अब ठीक हो रहे हैं। राजू के छोटे भाई ने वीडियो शेयर करके यह अनुरोध किया था कि कॉमेडियन को लेकर किसी झूठी या अधूरी जानकारी को शेयर ना करें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन