1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पूरी तरह बदल गईं राखी सावंत, मदीना में फैंस से कह रहीं- मुझे फातिमा कहो

पूरी तरह बदल गईं राखी सावंत, मदीना में फैंस से कह रहीं- मुझे फातिमा कहो

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 28, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 02:37 pm IST

राखी सावंत का पति से विवाद अभी थमा भी नहीं था कि वो उम्राह के लिए मदीना चली गई। अब एक्ट्रेस वहां से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों में राखी का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
राखी सावंत। Image Source : INSTAGRAM

राखी सावंत को उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। राखी कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वो काफी बेफिक्र हैं। इन दिनों राखी सावंत एक बार फिर अपने पति को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आदिल दुर्रानी जेल से छूट गए हैं और उन्होंने बाहर आते ही राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों को राखी ने खारिज करते हुए अदिल पर कई नए आरोप लगाए। इन सब मामलों के बीच राखी सांवत धर्म की राह पर निकल पड़ी हैं। राखी सावंत इन दिनों उम्रह के लिए मदीना पर हैं। वहां से राखी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं।

राखी का दिखा अलग अंदाज

हाल में ही राखी सावंत की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन तस्वीरों में वो बुर्का पहने नजर आ रही हैं। राखी बिना मेकअप के इन तस्वीरों और वीडियो में दिख रही हैं। कई वीडियो में वो फैंस से मिलती भी नजर आ रही हैं। सामने आई हालिया तस्वीरों में उन्होंने सफेद बुर्का पहना है। राखी अपने दो दोस्तों के साथ उम्रह करने के लिए गई हैं। राखी सावंत को देखने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। हमेशा मस्ती भरे अंदाज में नजर आने वाली राखी सावंत अब बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आती हैं। राखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में राखी सावंत फैंस से कह रही हैं कि उन्हें फातिमा कहा जाए। 

राखी ने अपनाया था इस्लाम
बता दें, राखी ने आदिल दुरानी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। वो लगातार कई बार कह चुकी हैं कि वो पूरी तरह से इस्लाम अपना चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने रोजा भी रखा था। इतना कुछ वक्त पहले भी राखी ने वेस्टर्न कपड़े छोड़ दिए थे। वो सिर्फ सूट पहने ही नजर आने लगी थीं, लेकिन आदिल के जेल जाते ही राखी पुराने अवतार में आ गई थी। जैसे ही जेल से छूटते आदिल दुरानी ने उन पर आरोप लगाए, वो वापस धर्म की राह पर लौट रही हैं। राखी के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग राखी का मजाक उड़ा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि राखी ये सब पब्लिसिटि के लिए कर रही हैं। 

राखी पहुंची थी दरगाह
बता दें, उम्रह पर जाने से पहले राखी सावंत ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें कहा कि पति आदिल, बेस्ट फ्रेंड और शर्लिन चोपड़ा तीनों ने उनके सिर झूठ का पहाड़ डाला है। राखी ने आगे कहा, 'झूठ का पहाड़ इन लोगों ने तीनों चारों तरफ से डाला है। अपनी शांति के लिए मैं चादर चढ़ाने आई हूं। मैं विश्वास करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआ कबूल करेंगे।' इस दौरान राखी नीले रंग के सूट में नजर आई। उनका गेटअप पूरी तरह से इस्लामिक था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग राखी को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राखी नाटक कर रही हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि पति आदिल, बेस्ट फ्रेंड और शर्लिन चोपड़ा भी राखी की तरह ही पब्लिसिटी के लिए नौटंकी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 17' में होगी 'तारक मेहता' फेम इन दो किरदारों की एंट्री? दोनों ने लगाए थे शो के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मानी अपनी बड़ी गलती, बोले- अब नहीं करेंगे बार-बार होने वाली ये चूक!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन