1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant Ex Husband: राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने आदिल को लेकर निकाला गुस्सा, कही ये बड़ी बात

Rakhi Sawant Ex Husband: राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने आदिल को लेकर निकाला गुस्सा, कही ये बड़ी बात

 Published : Feb 09, 2023 07:04 am IST,  Updated : Feb 09, 2023 09:27 am IST

एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसी बीच राखी के एक्स पति रितेश का बयान सामने आया है।

twitter- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : TWITTER

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से काफी ज्यादा परेशान नजर आ रही हैं। राखी के सिर से दुख खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि राखी के पति आदिल राखी के साथ मारपीट करते थे, जिसके बाद आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब इस मामले में राखी के एक्स पति यानी रितेश (Ritesh Raj) का बयान सामने आया। आइए जानते हैं कि राखी के एक्स पति ने क्या बोला है। 

Mukesh Ambani का ये वीडियो देखकर आपकी भी आंखें होगी नम, बेटी ईशा को गले लगाकर हुए थे भावुक

हाल ही में राखी के एक्स हस्बैंड रितेश (Ritesh Raj) ने एक लाइव वीडियो किया था, जिसमें वह बता रहे हैं कि राखी ने उन्हें कॉल करके तीन महीने आदिल के बारे में बताया था। साथ ही वह वीडियो में बोल रहे हैं कि राखी के आंखों में सच्चाई दिख रही है, लेकिन इसका फैसला कोर्ट को करना है। राखी झूठ नहीं बोल रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा मैं कहना चाहूंगा कि दिल टूटने का गम आपको पता चल रहा होगा। जो दर्द में आप हो मैं भी उस दर्द में रहा हूं। मैंने दो बार दिल लगाया है और दो बार धोखा खा चुका हूं।'

Anupamaa: अनुपमा के बाद उनकी भाभी माया के जाल में फंसी, साथ में डांस करती आईं नजर

हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह किसी तनू नाम की लड़की का नाम ले रही थी। राखी ने कहा था कि आदिल मुझे छोड़ के चले गया है। आदिल समझने की कोशिश नहीं कर रहा है। राखी ने कहा खुदा कभी किसी लड़के के साथ ऐसा न करें। वहीं राखी ने कहा आदिल के कारण मेरी मां मरी। आदिल ने इस बात को स्वीकार किया है उसका तनू के साथ रिश्ता है। राखी ने बताया आदिल मुझे छोड़ के उस लड़की के पास चले गया है। राखी ने कहा मैंने बहुत मौके दिए, लेकिन अब फाइनली आदिल मुझे छोड़कर जा चुके हैं उस लड़की के पास। मैं ये देखना चाहती हूं कि तनू जो बीवी का नहीं हुआ वो तेरा भी नहीं होगा, चैलेंज।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन