1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant करने वाली हैं तीसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में वीडियो हुआ वायरल

Rakhi Sawant करने वाली हैं तीसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में वीडियो हुआ वायरल

 Published : Feb 25, 2023 07:06 am IST,  Updated : Feb 25, 2023 08:31 am IST

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद आदिल जेल में हैं। इसी बीच राखी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जिसमें वह दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं।

viralbhayani- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : VIRALBHAYANI

राखी सावंत हर दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में राखी काफी परेशान हैं। उनके जीवन में काफी दुख है। राखी के पति आदिल ने हाल ही में एक्ट्रेस को धोखा दिया है, जिसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया। कुछ दिनों पहले राखी की माता का भी निधन हुआ था। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर से शादी के जोड़े में किसी के साथ नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant ने आत्माहत्या को लेकर कही ये बात, यूजर्स ने किया मोटिवेट

बता दें राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी दुल्हन बनी नजर आ रही है।बता दें इस वीडियो में राखी आदिल नहीं किसी और के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी ने क्रीम और लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके साथ एक शख्स क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहा है। राखी उस शख्स का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं। वही राखी इस वीडियो में बोल रही है कि एक बार शादी की है, अब दुबारा कभी नहीं करुंगी। मेरा एक ही दूल्हा है वो भी जेल में है। राखी दुल्हन की तरह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए सजी हैं।

'यूपी में का बा' गाने वाली नेहा ने बेरोजगारी पर गाया नया गाना, यूजर्स ने कहा- होगा दंगा

वही एक और वीडियो में राखी हंस रही है और बोल रही हैं कि दुल्हन यहां हैं और दुल्हा जेल में है। राखी बोल रही हैं कि इस वीडियो में हम लोगों को रुलाने वाले हैं। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा राखी मस्त इंसान हैं। उम्मीद है कि हर कोई उनकी तरह मजबूत होगा। वही एक ने कहा अब कोई नया आएगा देख लेना पक्का। वही एक ने ट्रोल करते हुए कहा एक बार नहीं मैडम, रितेश को भूल गई क्या।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन