1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant: पहले से शादीशुदा हैं राखी सावंत के पति आदिल खान, भाई ने किया बड़ा खुलासा

Rakhi Sawant: पहले से शादीशुदा हैं राखी सावंत के पति आदिल खान, भाई ने किया बड़ा खुलासा

 Published : Feb 09, 2023 09:24 am IST,  Updated : Feb 09, 2023 09:26 am IST

Rakhi Sawant के पति आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच राखी के भाई कुछ बड़े खुलासे किए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : TWITTER

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से बुरे दिनों से बाहर नहीं आ पा रही है। हाल ही में राखी ने अपनी मां को खोया। वहीं आदिल ने भी इस मुश्किल समय में राखी का साथ छोड़ दिया। बता दें राखी के सिर से दुख खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसी बीच राखी के भाई ने बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि आदिल पहले से ही शादीशुदा है। 

Naagin 7 Promo: Archana Gautam नहीं बल्कि बिग-बॉस की ये कंटेस्टेंट नागिन के प्रोमो में आईं नजर, देखकर आप भी हो जाएंगे Shock

बता दें राखी सावंत के भाई राकेश सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं और वह राखी के अलावा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका हैं। साथ ही आदिल के ऊपर पैसे और गाड़ी चोरी करने जैसे मामले भी दर्ज हैं। राखी के पास 3-4 लड़कियों के फोन आए, उन्होंने राखी को बताया। इस बात को सुनकर राखी को और हिम्मत मिल गई है अब वो और दिल खोलकर लड़ाई करेगी। राखी ड्रामा क्वीन नहीं है। बहुत ही मुश्किल है राखी के लिए जो आज उसे पता चला कि आदिल पहले से शादीशुदा था।

Rakhi Sawant Ex Husband: राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने आदिल को लेकर निकाला गुस्सा, कही ये बड़ी बात

हाल ही में राखी के एक्स हस्बैंड रितेश (Ritesh Raj) का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि राखी ने उन्हें कॉल करके तीन महीने पहले आदिल के बारे में बताया था। साथ ही वह वीडियो में बोल रहे हैं कि राखी के आंखों में सच्चाई दिख रही है, लेकिन इसका फैसला कोर्ट को करना है। राखी झूठ नहीं बोल रही हैं। राखी ने पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि आदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में लिया है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन