1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant के पति ने वीडियो शेयर कर शादी पर तोड़ी चुप्पी, सच सामने लेने के लिए मांगी 10 दिन की मोहलत

Rakhi Sawant के पति ने वीडियो शेयर कर शादी पर तोड़ी चुप्पी, सच सामने लेने के लिए मांगी 10 दिन की मोहलत

 Published : Jan 12, 2023 09:02 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 09:08 pm IST

राखी सावंत के शादी वाली फोटो वायरल होने के बाद उनके पति आदिल खान का रिएक्शन सामने आ गया है। जानिए आदिल ने क्या बोला?

Rakhi Sawant fp twitter- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : RAKHI SAWANT FP TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को यूं ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी एक्टिंग देखने के बाद खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने निकाहनामा और कोर्ट मैरिज की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले साल बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शादी कर ली है। इस बात को हर जगहें राखी गर्व से कह रही है, वहीं उनके पति आदिल इस बात से कतराते नजर आ रहे है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी के पति ने कुछ बातें बोल रहे हैं।

निकाह करने के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है, लेकिन इन सभी के बीच आदिल खान की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब पहली बार आदिल खान इन दावों के बीच नजर आए। हाल ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदिल बोल रहे हैं कि वह 10-12 दिन बाद सच्चाई बताएंगे। वह न तो शादी की खबरों को नकार रहे हैं और न ही इसे स्वीकार कर रहे हैं।  दिलचस्प बात ये थी कि इस इंटरव्यू को खुद राखी सावंत ही शूट कर रही थीं।

#AskSRK: शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के लिए ली इतनी फीस, फैन के सामने खोल दी पोल

सोशल मीडिया पर राखी और आदिल की शादी के दस्तावेज भी वायरल हो रहे हैं। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है, लेकिन इसे गौर से पढ़ने पर शादी की तारीख 29 मई 2022 दर्ज नजर आ रही है। इस पर एक और डेट मेंशन है- 2 जुलाई 2022। इसलिए अब लोग कह रहे हैं कि राखी और आदिल ने पिछले साल ही शादी कर ली थी।आपको बता दें कि राखी सावंत ने पहली शादी NRI रितेश से साल 2019 में  की थी। इसके बाद साल 2020 में ये दोनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया था। साल 2022 में दोनों का तलाक हुआ था। तलाक के तुरंत बाद राखी और आदिल ने डेट करना शुरू किया था। 

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर होगी इस शख्स की एंट्री, जिससे खुल जाएगी कंटेस्टेंट की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन