1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant मां की अंतिम यात्रा में बिलखती दिखीं, कहा- मां आज दर्द से आजाद हो गई, देखिए वीडियो

Rakhi Sawant मां की अंतिम यात्रा में बिलखती दिखीं, कहा- मां आज दर्द से आजाद हो गई, देखिए वीडियो

 Published : Jan 29, 2023 05:35 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 05:35 pm IST

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। बता दें उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई लोग शामिल हो रहे हैं।

viralbhayani- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : VIRALBHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का कुछ दिनों से दर्द खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें पिछले महीनों से राखी काफी परेशान है। अब उनके सिर पर सबसे बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें राखी की मां जया सावंत ने 28 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कुछ महीनो से वह अस्पताल में भर्ती थीं और कैंसर और ब्रेन ट्यूमर से लड़ रही थी,लेकिन उनका निधन हो गया। 

आलिया के fanpage ने शेयर की Alia और Raha की फोटो! देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आज राखी की मां जया सावंत (Jaya Sawant) का अंतिम संस्कार किया गया। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी अंतिम यात्रा में जा रही हैं और काफी रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी की आंखे नम हो रही है। इस वीडियो में राखी के पति आदिल खान और राखी सावंत मिलकर मां का पार्थिव शरीर पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही राखी बोल रही हैं कि मेरी मां आज सारे दुख दर्द से आजाद हो गई है। साथ ही वह बोल रही है मैं सभी का धन्यवाद करती हूं, उन्होंने मां आज अच्छी जगह हैं वह स्वर्ग में भगवान के पास हैं। इस वीडियो में एक यूजर ने कहा ओम शांती। राखी के फैंस उनकी माता को मां श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Urvashi Rautela ने शेयर की plane से फोटो, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें राखी ने बताया था कि उनकी मां कुछ समय से उनको पहचान भी नहीं पा रही थी। राखी सावंत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी पहले आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की खबर और उसके बाद शर्लिन चोपड़ा के मामले में पुलिस से पूछताछ को लेकर भी चर्चा में थी। राखी का मिसकैरेज भी हो गया था। अब राखी की मां की मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन