1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा ही नहीं, टीवी के ये पॉपुलर रियल लाइफ कपल ऑन स्क्रीन भी साथ आ चुके हैं नजर

रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा ही नहीं, टीवी के ये पॉपुलर रियल लाइफ कपल ऑन स्क्रीन भी साथ आ चुके हैं नजर

 Published : Sep 16, 2023 02:02 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 02:02 pm IST

टीवी इंडस्ट्री में कई फेमस रियल लाइफ कपल हैं ऐसे भी है, जो ऑन स्क्रीन भी एक-दूसरे साथ काम कर चुके हैं। रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' की फेमस जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट ने भी ऑन स्क्रीन साथ में किया है और आज रियल लाइफ कपल है।

Rubina Dilaik Abhinav Sharma- India TV Hindi
Rubina Dilaik Abhinav Sharma Image Source : INSTAGRAM

Tv Popular Couple: टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल हैं, जो आज पॉपुलर रियल लाइफ कपल बन गए है। वहीं इन पॉपुलर रियल लाइफ कपल ने ऑन स्क्रीन भी साथ में काम किया है। सोशल मीडिया पर इन रियल लाइफ कपल की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अपने फैंस के साथ आए दिन ये कपल अपने लाइफ और परिवार से जुड़े कई अपडेट शेयर करते रहते हैं। जहां एक तरह टीवी इंडस्ट्री में ऑन स्क्रीन कपल अनुपमा और अनुज से लेकर अक्षरा और अभिमन्यु ने धमाल मचाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर पॉपुलर रियल लाइफ कपल ऑन स्क्रीन ही नहीं रियल लाइफ में भी धूम मचा रहे हैं।  

रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा

टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आईं है। ऑन स्क्रीन साथ काम कर चुके रियल लाइफ कपल रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा जल्द ही पेरेंट्स बने वाले हैं। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर रियल लाइफ कपल में से एक रुबीना दिलैक-अभिनव शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक-दूसरे की आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि अभिनव 2008 में रुबीना के साथ 'छोटी बहू' का हिस्सा थे? अभिनव इस शो में एक कैमियो की भूमिका में नजर आए थे। इस शो में अभिनव ने विक्रम का किरदार निभाया था। अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में रुबीना दिलैक ने शादी की थी। 

ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी जिन्हें ऑन स्क्रीन भी पति-पत्नी का रोल प्ले करते देखा जा चुका है। कुछ टाइम डेटिंग करने के बाद ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट ने  30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बांध गए थे। ऑन स्क्रीन नजर आई ये जोड़ी आज रियल लाइफ में हैप्पी मैरिड कपल हैं। दोनों को साथ में 'गुम है किसी के प्यार में' में साथ में काम करते देखा चुका है। इस शो में ऐश्वर्या शर्मा ने पाखी और नील भट्ट ने विराट का रोल प्ले किया था। पाखी ने इस शो में विराट की दूसरी पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं सई उर्फ आयशा सिंह ने पहली पत्नी का किरदार निभाया था।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की मुलाकात कलर्स के हिट शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। बता दें कि दीपिका कक्कड़ की शोएब इब्राहिम के साथ ये दूसरी शादी है। शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ ने पूरे रीति रिवाजों से शादी की थी। दीपिका अपना धर्म परिवर्तन कर शोएब संग साल 2018 में शादी की थीं। हाल ही में कपल के घर में बेटे का जन्म हुआ है। 

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
Image Source : INSTAGRAMदिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया 
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर रियल लाइफ कपल है, जिन्होंने ऑन स्क्रीन भी काम किया है। ये कपल स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें में' नजर आए थे। दिव्यांका-विवेक ने साल 2016 में जुलाई के महीने में शादी रचाई थी। कपल अपनी फ्यारी-प्यारी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाया था। लोगों को कपल की ऑन स्क्रीन जोड़ी देख लगता था कि ये सच में रियल लाइफ कपल है। दर्शकों दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है। इस शो से दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों के बीच  सुपरहिट हो गई थी। किसे पता था कि ये ऑन स्क्रीन राम-सीता आज रियल लाइफ पार्टनर होंगे। कपल की दो बेटियां हैं।

रवि दुबे-सरगुन मेहता
रवि दुबे और सरगुन मेहता की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है। दोनों अक्सर अपनी फनी-फनी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जी टीवी के शो '12/24 करोल बाग' में दोनों को देखा गया था। रवि-सरगुन ने शादी से पहले कई सालों तक डेट लाइफ एन्जॉय की और फिर 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में शादी कर ली। रवि-सरगुन टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर रियल लाइफ कपल में से एक है। 

ये भी पढ़ें-

KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स का बजेगा बैंड, रोहित शेट्टी के शो में होगा महा मुकाबला

शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के लिए अपनाया था 'जवान' में ये धांसू लुक, किंग खान की एटली ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना तो भोजपुरी इंडस्ट्री में इन एक्टर्स ने लड़की बन लूटी लाइमलाइट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन