1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स का बजेगा बैंड, रोहित शेट्टी के शो में होगा महा मुकाबला

KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स का बजेगा बैंड, रोहित शेट्टी के शो में होगा महा मुकाबला

 Published : Sep 16, 2023 12:41 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 12:41 pm IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आने वाले हफ्ते में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है, जिसकी उम्मीद दर्शकों ने तो क्या खुद कंटेस्टेंट्स ने भी नहीं की होगी। 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को खतरनाक नहीं बल्कि खौफनाक स्टंट करते दिखाई देने वाले हैं।

Khatron Ke Khiladi 13 rohit shetty finale of kkk13- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 13 Image Source : INSTAGRAM

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फिनाले से पहले बहुत कुछ धमाकेदार देखने को मिलने वाला है, जिसे देख आपके होश उड़ने वाले हैं। इस शो में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मल रहा है, लेकिन अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आने वाले हफ्ते में और भी दमदार और धमाकेदार चीजें देखने को मिलने वाली है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कंटेस्टेंट्स आए दिन स्टंट के दौरान कुछ ऐसी फनी हरकते करते हैं, जिसे देख होस्ट और कंटेस्टेंट्स दोनों ही हंसकर-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। वहीं अब कंटेस्टेंट्स की ये हंसी जल्द ही डर में बदलने वाली है। 

रोहित शेट्टी के शो में होगा महा मुकाबला

टीवी का फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों फैंस के बीच इसलिए चर्चा में बना हुआ है क्योंकि शो में जो खतरनाक ट्विस्ट आ रहे हैं। वह लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। शो के हर एपिसोड में सस्पेंस देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ शो के होस्ट रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को टेंशन फ्री रखने के लिए प्रैंक करते नजर आते हैं तो वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को जमकर डरने वाले हैं। शो में बहुत ही ज्यादा खतरनाक स्टंट होने वाले हैं। रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच महा मुकाबला होने वाला है। 

फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स का बजेगा बैंड
हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां 'खतरों के खिलाड़ी 13' में रोज कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करते देखा जाता है, लेकिन आने वाले हफ्ते को लेकर अब नई अपडेट सामने आई है। इस वीडियो में आने वाले हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ क्या होने वाला है उसकी कुछ झलक दिखाई है। इस वीडियो में किसी कंटेस्टेंट्स के होश उड़े हुए है तो कहीं किसी कंटेस्टेंट्स के चेहर पर खौफ देखने को मिल रहा है। वहीं इस वीडियो में सो के होस्ट रोहित शेट्टी के फेस पर स्माइल देखने को मिल रही है। 

रोहित शेट्टी का शो
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, रैपर डिनो जेम्स, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएंगा। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।

ये भी पढ़ें-

शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के लिए अपनाया था 'जवान' में ये धांसू लुक, किंग खान की एटली ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना तो भोजपुरी इंडस्ट्री में इन एक्टर्स ने लड़की बन लूटी लाइमलाइट

Jawan Event : 'जवान' के सक्सेस इवेंट में नयनतारा के न होने पर गुस्साए फैंस, दीपिका पादुकोण को लेकर कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन