1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शालिनी पासी का नो मेकअप लुक हुआ वायरल, दिग्विजय सिंह राठी के साथ खिंचाई थी फोटो

शालिनी पासी का नो मेकअप लुक हुआ वायरल, दिग्विजय सिंह राठी के साथ खिंचाई थी फोटो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 01, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 02:52 pm IST

सोशल मीडिया स्टार शालिनी पासी की एक तस्वीरें वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शालिनी बिग बॉस-18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय के साथ खड़ी हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

Shalini Passi- India TV Hindi
शालिनी पासी और दिग्विजय सिंह राठी Image Source : INSTAGRAM

नेटफ्लिक्स के 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में अभिनय करने के बाद शालिनी पासी एक सोशल मीडिया सनसनी बन गईं हैं। शालिनी अक्सर अपनी हाई क्लास लाइफस्टारइल और फैंसी ड्रेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब शालिनी पासी नो मेकअप लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हाल ही में बिग बॉस-18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी के साथ शालिनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में शालिनी का नो मेकअप लुक दिख रहा है। 

एयरपोर्ट पर हुई थी मुलाकात

हाल ही में बिग बॉस 18 के दिग्विजय सिंह राठी की दिल्ली की फ्लाइट में शालिनी पासी से मुलाकात हो गई। दिग्विजय ने सोशल मीडिया स्टार शालिनी के साथ एक सेल्फी ली और अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर दी। फोटो में शालिनी अपना नो-मेकअप लुक दिखाते हुए थकी हुई नजर आ रही थीं। दूसरी ओर दिग्विजय सफेद टी-शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के तुरंत बाद नेटिज़न्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी और शालिनी की चमकती त्वचा के लिए उनकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा, 'वह सुंदर दिखती है। मेकअप के साथ या उसके बिना भी उनकी त्वचा दमकती रहती है। और यहां उनके बाल भी प्राकृतिक हैं। बिना मेकअप के वह कितनी खूबसूरत और फ्रेश दिखती हैं।' 

यूजर ने की शालिनी की तारीफ

एक और यूजर नेलिखा। 'मेकअप के बिना भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' दिलचस्प बात यह है कि शालिनी पासी और दिग्विजय सिंह राठी भी बिग बॉस 18 का हिस्सा थे। जहां राठी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुए थे। वहीं पासी ने एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर एक दिन के लिए घर में प्रवेश किया था। इस बीच शालिनी पासी ने अपना स्किनकेयर मंत्र साझा किया था। जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वह दूसरों के प्रति किसी भी तरह की नकारात्मक भावना रखने से बचती हैं, उनका मानना ​​है कि इसका उनकी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बता दें कि शालिनी पासी नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से सुर्खियों में आई थीं। इस शो में शालिनी ने बॉलीवुड की हसीनाओं को भी कॉम्प्लेक्स दे दिया था। इसके बाद से शालिनी स्टार बन गई थीं। शालिनी को सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग मिली थी। शालिनी अब अक्सर ही रियालिटी शोज में नजर आती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन