1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'प्लीज ये बंद कर दीजिए', रुंधे गले से पहली बार बोले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, हाथ जोड़े की ये गुजारिश

'प्लीज ये बंद कर दीजिए', रुंधे गले से पहली बार बोले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, हाथ जोड़े की ये गुजारिश

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 29, 2025 11:39 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 11:39 am IST

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार पति पराग त्यागी ने बात की है। रुंधे गले से पराग त्यागी ने पैपराजी से शूटिंग बंद करने और तमाशा न करने की गुजारिश की है।

shefali Jariwala- India TV Hindi
शेफाली जरीवाला Image Source : INSTAGRAM

शेफाली जरीवाला की शुक्रवार देर रात 42 साल की उम्र में मौत हो गई। शनिवार को शेफाली के पति पराग त्यागी ने उन्हें भावुक अंतिम विदाई दी। इस दौरान शेफाली के परिवार और पति का रो-रोकर बुरा हाल था। अब शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार पराग त्यागी ने पैपराजी से गुजारिश की है। पराग त्यागी ने रंधे गले से अपनी परी शेफाली के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। साथ ही फोटो और वीडियो बनाने को लेकर भी बंद करने की बात कही है। 

क्या बोले शेफाली जरीवाला के पति?

शेफाली की मौत के बाद से ही पराग त्यागी की हालत खराब है और नम आंखों के साथ घूम रहे हैं। पराग त्यागी ने अपनी पत्नी को दुल्हन की तरह सजाकर उनका माथा चूमा और अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के बाद पराग ने पहली बार बात की और रुंधे गले में कहा, 'मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिए और ये सब बंद कर दीजिए। प्लीज कोई तमाशा मत करिए।' पराग की रो-रोकर आंखें लाल हैं और हालत पस्त है। अपनी पत्नी को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। वहीं बीते रोज पुलिस ने भी इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि शेफाली की असमय मौत में कोई फाउलप्ले नहीं है। 

सुपरफिट होने के बाद भी क्यों हुई मौत?

शेफाली महज 42 साल की थीं और सुपरफिट रहती थीं। रोजाना व्यायाम करना और एक हेल्थीलाइफस्टाइल जीने की आदी थीं। लेकिन इसके बाद भी उनकी असमय मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। कथित तौर पर बताया गया कि शेफाली की मौत हार्टअटैक से हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। लेकिन पुलिस को शेफाली के घर से एंटी एजिंग टेबलेट्स मिली हैं। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि शेफाली ने खाली पेट इन दवाओं को खाया जिससे उनका बीपी कम हो गया और हार्टअटैक आ गया। हालांकि अब इसकी असल सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगी। वहीं पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इसमें कोई फाउलप्ले नहीं है। 

शेफाली की मौत पर क्या बोले मीका सिंह?

मीका सिंह भी शेफाली को काफी करीब से जानते थे। शेफाली के अंतिम संस्कार में पहुंचे मीका सिंह ने कहा, 'बिल्कुल हम सब के लिए शॉकिंग न्यूज है। जब मुझे इसका मैसेज आया तो मुझे यकीन नहीं हुआ और लगा कि झूठ बोल रहा है। पर जितना टाइम उस लड़की ने निकाला है पूरा स्टारडम की तरह निकाला है। मैं उसे काफी साल से जानता था, जितनी बार भी मिला अच्छा लगा। वो जल्दी चली गई है 42 साल क्या उम्र होती है। लेकिन वो हमेशा हम सब के दिलों में जिंदा रहेगी।' शेफाली के अंतिम संस्कार में फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने हिस्सा लिया। शेहनाज गिल से लेकर मीका सिंह तक सभी सितारों ने नम आंखों से शेफाली को अंतिम विदाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन