1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटी का शव देख छाती पीट-पीटकर रोईं शेफाली जरीवाला की बीमार मां, बेसुध हाल में बुजुर्ग बाप ने पोछे आंसू

बेटी का शव देख छाती पीट-पीटकर रोईं शेफाली जरीवाला की बीमार मां, बेसुध हाल में बुजुर्ग बाप ने पोछे आंसू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 28, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:44 pm IST

शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। उनकी बहन इस मुश्किल दौर में भी मजबूती से खड़ी नजर आईं, जबकि उनकी बीमार की हताश-परेशान नजर आईं। इस गम की घड़ी में उनकी मां का सहारा बुजुर्ग पिता ही हैं।

Shefali jariwala death- India TV Hindi
बहन और पति के साथ शेफाली जरीवाला की मां। Image Source : INSTAGRAM

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। 27 और 28 जून की दरमियानी रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पार्थिव शरीर को अब अंतिम यात्रा पर ले जाने का वक्त आ गया है। अंतिम संस्कार से पहले की प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। अभी भी एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जो अटॉपसी रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस जारी करेगी। इस दुखद खबर के बाद उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस मौके पर नजर आए। शेफाली का पूरा परिवार इस दुखद घड़ी में उनके माता-पिता और पराग त्यागी को संभालता दिखा। इस दुखद घटना ने शेफाली के माता-पिता को तोड़ दिया है। उनकी मां स्तब्ध और गमगीन हालत में नजर आईं

इमोशनल कर देगा मां का वीडियो

किसी को यकीन नहीं हो रहा कि शेफाली इतनी जल्दी चली गईं। एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी जब शेफाली के शव को लेकर घर पहुंचे तो उनकी मां भी अंतिम विदाई की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहुंचीं। एक्ट्रेस की मां बीमार हैं और उनके हाथों में पट्टी बंधी भी नजर आ रही है। सामने आए वीडियो में वो कई महिलाओं के बीच सहारे से चलकर आती नजर आ रही हैं। छाती पीटकर रोते हुए वो लड़खड़ाती दिख रही हैं। इस बीच उनकी बेटी शिवानी जरीवाला उनके पास आती हैं और उन्हें संभालती हैं और कुर्सी पर बैठाती हैं, जहां वो बेसुध दिखाई दीं। उनकी हताशा इस वीडियो में साफ नजर आ रही है। 

यहां देखें वीडियो

भर आएंगी आंखें

ये वीडियो देख हर किसी की आंखें भर आएंगी। सामने आए इस वीडियो में शेफाली के पिता उनकी मां के करीब आते हैं और उनको चुप कराने की कोशिश करते हैं। वो उनके आंसू पोछते हुए समझाते हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि एक बुजुर्ग मां-बाप के लिए अपनी जवान औलाद को खोना सबसे दुखद होता है। ऐसे में अब वो दोनों ही एक दूसरे का सहारा बचे हैं। शेफाली की बहन इस दौरान मजबूती से खड़ी नजर आईं। अपने आंसू पोछते हुए वो अपनी मां को संभालती दिखीं। ये वीडियो देखने वाले फैंस काफी उदास हैं और आप भी इसे देखने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

शेफाली थीं जिम्मेदार बेटी

बता दें, शेफाली जरीवाला अपने परिवार की जिम्मेदार बेटी थीं। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। पहली बार वो 'काटां लगा' गाने में नजर आई थीं। उन्होंने ये काम अपने परिवार को संभालने के लिए किया था। उस दौर में उनके परिवार की एकोनॉमिक कंडिशन खराब थी। फैमिली को सपोर्ट करने के लिए वो हमेशा आगे खड़ी रहीं। शेफाली अब इस दुनिया में नहीं है। वो अपने पति पराग, मां-बाप और बहनों को पीछे छोड़ गई हैं। उनकी इस अंतिम विदाई में आरती सिंह, रश्मि देसाई, विकास गुप्ता, विकास फाटक और माहिरा शर्मा पहुंचे, जो उनके साथ बिग बॉस 13 में नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन