1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ किया रोमांटिक डांस, Bigg Boss 16 के सेट से सामने आया Video

शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ किया रोमांटिक डांस, Bigg Boss 16 के सेट से सामने आया Video

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 09, 2022 07:27 am IST,  Updated : Dec 09, 2022 07:27 am IST

फेमस टीवी सेलेब्रिटीज शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर 'वीकेंड का वार' के दौरान सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में मेहमान के रूप में दिखाई देंगे।

Shehnaaz Gill with Salman Khan - India TV Hindi
Shehnaaz Gill with Salman Khan Image Source : INSTAGRAM_BIGGBOSSFANS

नई दिल्ली: 2022 शहनाज गिल के फैंस के लिए स्पेशल रहा है। इस साल, शहनाज ने अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं अब साल के अंत में फेमस रैपर एमसी स्क्वायर के साथ उनका सॉन्ग 'घनी सयानी' काफी पसंद किया जा रहा है। 

'बिग बॉस 16' में पहुंचे शहनाज गिल, एमसी स्क्वायर

शहनाज गिल, एमसी स्क्वायर दोनों ही अपने लेटेस्ट सॉन्ग के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के सेट पर पहुंचे। इस वीकेंड का वार में दोनों शो में नजर आएंगे। इस एपिसोड में सलमान और शहनाज के फैंस के लिए काफी कुछ खास होने वाला है। गौरतलब है कि शहनाज 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट थीं, जिसमें वह दूसरी रनर-अप रहीं।

Bigg Boss 16 में आया असली तूफान, श्रीजिता डे और विकास मानकतला की हुई वाइल्डकार्ड एंट

सलमान संग किया डांस 

सोशल मीडिया पर इस समय आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है। वीडियो में 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज गिल को मेगास्टार सलमान खान के साथ 'दिल दियां गल्लां' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। बाद में, उन्हें मंच पर उन्हें गर्मजोशी से गले लगते और उन्हें 'भाईजान' कहते हुए देखा जा सकता है।

कातिलाना था लुक 

हमें 'बिग बॉस 16' के सेट पर शहनाज़ और एमसी स्क्वायर की झलक देखने को मिली है शहनाज़ को एक खूबसूरत ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिसमें उनका परफेक्ट फिगर लोगों का ध्यान खींच रहा है। जबकि एमसी स्क्वायर फुल ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज़ आजकल 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की मेजबानी कर रही हैं। यह शहनाज़ द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक चैट शो है जिसमें विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना आदि जैसे कई सेलिब्रिटी मेहमानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

अजय देवगन ने की पत्नी काजोल की दिल खोलकर तारीफ, 'सलाम वेंकी' का किया रिव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।