1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल से क्या चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, शिल्पा के सामने एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात

शहनाज गिल से क्या चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, शिल्पा के सामने एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात

 Published : Mar 06, 2022 06:43 pm IST,  Updated : Mar 06, 2022 06:43 pm IST

एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कितना गहरा रिश्ता था। यह बताने की जरूरत नहीं। अब शिल्पा शेट्टी के सामने शहनाज ने एक दिल की बात बताई है जो सिद्धार्थ चाहते थे।

Shehnaaz Gill remembers late actor- India TV Hindi
सिद्धार्थ और शहनाज Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कितना गहरा रिश्ता था। यह बताने की जरूरत नहीं। एक्टर सिद्धार्थ की एकाएक मौत के बाद शहनाज ने जीना ही छोड़ दिया था। मगर धीरे-धीरे वो इस सदमे से निकलीं। एक बार फिर उनके चेहरे पर हंसी दिख रही है। अब शिल्पा शेट्टी के सामने शहनाज ने एक दिल की बात बताई है जो सिद्धार्थ चाहते थे।

शहनाज जल्द ही शिल्पा शेट्टी के चैट शो ‘शेप ऑफ यू’ में दिखने वाली हैं। इसलिए दोनों एक्ट्रेस खूब साथ नजर आ रही हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों सिद्धार्थ को लेकर बातचीत करती दिख रही हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग किया ब्रेकअप, पोस्ट लिखकर बताई वजह

शहनाज उसी दौरान वीडियो में शिल्पा से कह रही हैं कि, ‘सिद्धार्थ मुझे हमेशा हसंते हुए देखना चाहता था।’ वास्तव में दोनों कपल एक साथ काफी खुश रहते थे। इतने दिनों में साथ रहने पर भी दोनों के बीच कभी भी झगड़े की खबर सामने नहीं आई थी।

इस वीडियो के क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे हैं। खासकर, शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस इस पर जमकर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। साथ ही अधिकतर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि शहनाज खुश रहना, मुस्कुराते रहना और हंसना ना भूलना।

बर्थडे पर बॉयफ्रेंड के साथ अनबन कर बैठीं जाह्नवी कपूर, ओरहान ने लिखा- ज्यादा रूड ना हो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन