1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग किया ब्रेकअप, पोस्ट लिखकर बताई वजह

'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग किया ब्रेकअप, पोस्ट लिखकर बताई वजह

 Published : Mar 06, 2022 06:07 pm IST,  Updated : Mar 06, 2022 06:23 pm IST

Divya Agarwal Breakup: 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने आज अपने फैंस को बुरी खबर बताई। दिव्या ने वरुण सूद के साथ रिश्ता खत्म कर दिया है।

Divya Agarwal breakup With Varun Sood- India TV Hindi
दिव्या और वरुण Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के बीच रिश्ता खत्म
  • दिव्या अग्रवाल ने पोस्ट लिखकर बताई वजह
  • दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद को लेकर कहीं ये बातें

Divya Agarwal Breakup: 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने आज अपने फैंस को बुरी खबर बताई। दिव्या ने वरुण सूद के साथ रिश्ता खत्म कर दिया है। रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक्ट्रेस ने इसको लेकर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी। इस तरह से एक और कपल इस साल अलग हो गए। हालांकि, उनकी पोस्ट पर फैंस दुख भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल एक डार्क फोटो के साथ लिखा है- "जिंदगी सर्कस की तरह है। मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी को दोषी नहीं ठहरा रही। मुझे लगता है कि अब बस खत्म हो गया... और यह ठीक भी है.. मैं सांस लेना चाहती हूं और खुद के लिए जीना चाहती हूं... यही ठीक है! मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी को अपनी तरह से जीने के लिए समय देना चाहती हूं।"

बर्थडे पर बॉयफ्रेंड के साथ अनबन कर बैठीं जाह्नवी कपूर, ओरहान ने लिखा- ज्यादा रूड ना हो...

"इससे बाहर निकल कर आना बस मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनकर रहेगा। प्लीज मेरे फैसले का सम्मान करें।"

यहां पर पढ़ें दिव्या अग्रवाल का ब्रेकअप वाला पोस्ट-

दिव्या की पोस्ट पर वरुण की ओर से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला। बता दें, वरुण और दिव्या विकास गुप्ता के शो Ace of Space के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। यहीं से दोनों के बीच रिश्ता शुरू होने की बात कही जाती है।

PHOTOS: अल्लू अर्जुन की शादी के 11 साल पूरे, पत्नी स्नेहा रेड्डी का जलवा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन