1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shehzada: कार्तिक आर्यन ने किया अपनी फिल्म ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक शेयर, धांसू अवतार में नज़र आ रहे हैं एक्टर

Shehzada: कार्तिक आर्यन ने किया अपनी फिल्म ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक शेयर, धांसू अवतार में नज़र आ रहे हैं एक्टर

 Reported By: IANS Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jul 17, 2022 01:48 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 01:50 pm IST

Shehzada: कार्तिक आर्यन ने किया अपनी फिल्म ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक शेयर, फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस को आई गुंडे फिल्म की याद।

कार्तिक आर्यन ने किया ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक शेयर- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने किया ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक शेयर Image Source : KARTIK AARYAN INSTAGRAM

Highlights

  • 'शहज़ादा' का फर्स्ट लुक आ रहा लोगों को बेहद पसंद
  • इस फिल्म में कार्तिक और कृति सैनन की जोड़ी आएगी नज़र

Shehzada: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी पिछली  हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस का आनंद उठा रहे हैं। अभी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सैनन के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जो बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के भाई और अनुभवी निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “शहजादा रिटर्न्स होम 10 फरवरी 2023’’ यानी कि यह फिल्म अब 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगु सुपरहिट 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है।

फैंस हुए निराश

आपको बता दें यह फिल्म पहले इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। और अब यह 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी। यह खबर सुनकर कार्तिक के फैंस काफी निराश नज़र आ रहे हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर यह लिख रहे हैं कि आखिर फिल्म की रिलीज़ डेट क्यों आगे खिसक दी गई। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी यहीं जिन्हें कार्तिक का लुक बेहद पसंद आया है। तो वहीं कुछ फैंस इस फिल्म का पोस्टर देखने के बड़ा इसकी तुलना गुंडे फिल्म से कर रहे हैं.

बड़े पर्दे पर एक साथ भिड़ेंगे करण और कार्तिक?
कयास लगाया जा रहा है कि 'शहजादा' अब करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से भिड़ेगी। करण जौहर अपनी आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लगभग छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर बाजी मारती है। 

ये भी पढ़े -

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म 'सेल्फी' में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Rashmika Mandanna ने रेड बोल्ड ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख हो जाएंगे लट्टू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन