1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा संग किया काम, निगेटिव रोल से मिली पहचान, आज है टीवी स्टार

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा संग किया काम, निगेटिव रोल से मिली पहचान, आज है टीवी स्टार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 25, 2025 04:59 pm IST,  Updated : May 25, 2025 04:59 pm IST

50 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों के बीच चर्चा में रहने वाला ये एक्टर आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। बतौर मॉडल अपने किरयर की शुरुआत की और फिर कई फिल्मों और टेलीविजन शो में नजर आया।

sudhanshu pandey- India TV Hindi
सुधांशु पांडेय का चमकता करियर Image Source : INSTAGRAM

सुधांशु पांडे कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें सुपरहिट सीरियल अनुपमा में 'वनराज शाह' के किरदार से काफी प्यार मिला। हालांकि, भारतीय दर्शकों ने सास-बहू के धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के इस शो को काफी प्रशंसा मिली और दर्शकों को ने इसे टीआरपी में टॉप पर पहुंचा दिया। सुधांशु पांडे ने 29 अगस्त, 2024 को शो छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। सुधांशु ने हिट सीरियल में 'वनराज शाह' के निगेटिव रोल से एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुधांशु पांडे ने न सिर्फ टीवी जगत में काम किया है बल्कि कई हिंदी फिल्मों और कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

मॉडलिंग से चमकी किस्मत

सुधांशु पांडे आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्हें मॉडलिंग में दिलचस्पी हो गई। जब उन्होंने शो ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया, तो उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और बाद में वे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। उन्हें पंकज उधास के गाने 'मैखाने' में भी देखा गया था।

सुधांशु पांडे का फिल्मी करियर

सुधांशु पांडे 'खजुराहो 950 ई.' नाम के एक पीरियड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म बन नहीं पाई। बाद में उन्होंने 2000 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 420' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उन्हें इंस्पेक्टर राहुल के किरदार में देखा गया था। बाद में उन्हें तरला दलाल के कुकिंग शो 'कुक इट अप विद तरला दलाल' में देखा गया। सुधांशु पांडे ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं सुधांशु पांडे बॉलीवुड रोमांटिक मिस्ट्री थ्रिलर हिंदी मूवी 'यकीन' में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दिए थे, जिसका निर्देशन गिरीश धमीजा ने किया है। इसमें अर्जुन रामपाल, किम शर्मा और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में हैं।

आशा के साथ सुधांशु करेंगे धमाका

सुधांशु पांडे ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर म्यूजिक बैंड 'बैंड ऑफ बॉयज' में वापसी की है। सिंगर आशा भोसले के साथ कोलैबरेशन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सुधांशु पांडे आखिरी बार रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना के अनुपमा में नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन