1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. '370 की बिरयानी', प्रणित मोरे के शो पर फूहड़ता देख बौखलाईं सुतापा सिकदर, एल्विश-कुशा कपिला ने भी लगाई क्लास

'370 की बिरयानी', प्रणित मोरे के शो पर फूहड़ता देख बौखलाईं सुतापा सिकदर, एल्विश-कुशा कपिला ने भी लगाई क्लास

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 10, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 04:26 pm IST

बिग बॉस फेम प्रणित मोरे एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके शो में एक लड़के ने अपनी डेट का किस्सा सुनाते हुए कहा कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी। इसके बाद उसने पैसे वसूलने की बात कही, जिसे लेकर अब प्रणित ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

pranit more- India TV Hindi
प्रणित मोरे पर भड़के सेलेब्स। Image Source : INSTAGRAM/@SIKDARSUTAPA/@KUSHAKAPILA

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पिछले कुछ दिनों से भारी विरोध झेल रहे हैं। '370 रुपये की बिरयानी' उन पर काफी भारी पड़ी है। हाल ही में प्रणित मोरे के शो में 23 साल के हिमांशु जांगरा ने 370 रुपये की बिरयानी को लेकर ऐसा कमेंट किया कि उसकी नौकरी तक छिन गई। वहीं अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी प्रणित और उनके शो पर भड़ास निकाल रहे हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर से लेकर कुशा कपिला, एल्विश यादव और साक्षी शिवदसानी तक ने सोशल मीडिया पर '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट को लेकर नाराजगी जताई है।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रणित मोरे के शो को लेकर विवाद मचा हुआ है। दरअसल, हाल ही में प्रणित मोरे के शो में 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा नाम के लड़के ने मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर उसे अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ गई। प्रणित के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें हिमांशु ने दावा किया कि उसने एक महिला को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई। बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने के बाद उसे उम्मीद थी कि उसे इस इन्वेस्टमेंट के बदले कुछ मिलेगा। हिमांशु का इशारा शारीरिक संबंध की ओर था। उसने आगे कहा कि महिला ने खाना खाने के बाद उसे घर छोड़ने के लिए कहा, जिससे वो हैरान रह गया और बोला- 'मैंने कहा था कि 370 रुपये लगे हैं तो वसूल तो करूंगा ही।'

सुतापा सिकदर ने जताई नाराजगी

इस पूरे विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी भी मांगी है, लेकिन लोग उन्हें माफ करने के मूड में बिलकुल नहीं हैं। दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने प्रणित मोरे के माफीनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत में रेप के मामलों से जुड़े डेटा और आंकड़ों शेयर करते हुए अपने कैप्शन में ऐसी स्थितियों में बार-बार माफ करने की बात पर सवाल उठाया और लिखा, 'क्या महिलाओं को माफ कर देना चाहिए? हमेशा? क्यों? माफी?? दर्शकों में मौजूद और भी विकृत सोच वाले लोगों से और हंसी-ठहाके बटोरने के लिए जोकर की तरह हरकतें करने के बाद माफी? हम आपकी माफी स्वीकार नहीं करते, अगर हम ऐसा करते हैं, तो कुछ भी नहीं बदलेगा!'

एल्विश यादव ने भी जताई नाराजगी

एल्विश यादव ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- '370 रुपये की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं। एक आदमी को लगा कंसेंट की कीमत होती है और एक कॉमेडियन को लगा हर कम्फर्टेबल साइलेंस को लाफ्टर ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पे बनी थे, कॉन्ट्रोवर्सी ईगो पे।'

कुशा कपिला का रिएक्शन

कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक कई वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा- 'मैं महिलाओं से विनती करती हूं कि इस तरह की कॉमेडी के खिलाफ आवाज उठाएं। डरना मत, बकवास की है तो खींचो बढ़िया से। इस तरह की क्लिप को अपलोड करना चॉइस है। महिलाओं पर  इस तरह के जोक करना और अपने चैनल पर होस्ट करना चॉइस है। ये सब एक चॉइस है। और हां, ये कॉमेडी नहीं है। मैं खुश हूं की इतनी सारी महिलाएं इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत मजा आ रहा है। आज मैं अपने पैसों से ऑर्डर करके बिरयानी खाउंगी।'

pranit more
Image Source : INSTA/@KUSHAKAPILA/@SIKDARSUTAPकुशा कपिला और साक्षी शिवदसानी का पोस्ट।

साक्षी शिवदसानी बोलीं- ये बहुत घटिया है

साक्षी शिवदसानी ने भी इस पूरे मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- 'प्रणित मोरे कह रहे थे कि मेरी ऑडियंस के विचार मेरे विचारों को नहीं दिखाते, लेकिन सर इस क्लिप को आपने ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आपने ये वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि आपको ये बहुत मजाकिया लगा कि कैसे एक आदमी किसी लड़की को डेट पर ले जा रहा है और पैसे देकर सोचता है कि उसने एक महिला के साथ सोने का अधिकार खरीद लिया है। जिस कंपनी में वह आदमी काम करता है, उसने उसे ये कहकर नौकरी से निकाल दिया कि हमें विचार करना चाहिए और अपने विचार बदलने चाहिए, जबकि इस घिनौने आदमी में बदलाव की कोई इच्छा नहीं है। वो सोचता है कि उसे पैसे के बदले S*X मिलना चाहिए।'

ये भी पढ़ेंः कौन है सपना चौधरी का पति वीर साहू, जिसे कहते हैं हरियाणा का बब्बू मान, 4 साल की डेटिंग के बाद गुपचुप हुई थी शादी

Alpha Teaser: आलिया का खतरनाक एक्शन और बॉबी देओल का हरियाणवी अंदाज, फिर भी लोग पूछ रहे शरवरी कहां है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन