1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस बार हो ही जाएगी पोपटलाल की शादी! 'अनोखी' दुल्हन की होगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री

इस बार हो ही जाएगी पोपटलाल की शादी! 'अनोखी' दुल्हन की होगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 24, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 02:05 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों का पसंदीदा शो है। इस शो की हर अपडेट से फैंस वाकिफ रहना चाहते हैं। अब एक बार फिर शो में पोपटलाल को प्यार होने वाला है। एक बार फिर तारक की शादी के आसार बन रहे हैं। हालिया प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है।

Taarak mehta ka ooltah chashmah, popatlal- India TV Hindi
पोपटलाल को मिली अनोखी। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है जिसने सालों से लोगों को अपने साथ जोड़ रखा है। शो के मेकर्स अक्सर नए ट्विस्ट के साथ फैंस का दिल जीतने में कामयाब होते आए हैं। इस बार भी शो में एक ऐसा ही ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में एक बार फिर खुशी का माहौल होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि शो में दयाबेन की एंट्री होने वाली है तो ऐसा नहीं है। एक बार फिर पोपटलाल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है। एक बार फिर पोपटलाल पर शादी का खुमार चढ़ेगा। ऐसा लगता है कि इस बार तो पोपटलाल शादी करने के लिए घोड़ी चढ़ जाएंगे और इसी के साथ महिला मंडली को एक और नया सदस्य मिल जाएगा। 

पोपटलाल को फिर होगा प्याक

शो में दिखाया जाएगा कि पोपटलाल को एक बार फिर प्यार होगा। उनके दिलों में प्यार का गिटार बजेगा और लाइफ में लेडीलव की एंट्री होगी। मेकर्स द्वारा जारी हालिया प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही लग रहा है कि पोपटलाल का सालों का इंतजार खत्म होगा और उनका शादी का सपना पूरा हो जाएगा। दरअसल शो में एक्ट्रेस पूजा भारती शर्मा की एंट्री हो रही है। शो में वो एक कैमियो रोल करती नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम अनोखी होने वाला है। पोपटलाल और अनोखी की मुलाकात प्रोमो में दिखाई जा चुकी है। अनोखी को देखते ही पोपटलाल उनके दीवाने हो गए हैं। अनोखी भी पोपटलाल की आंखों में डूबी दिखेगी। इनकी ये मुलाकात मॉल में होगी, जब दोनों आपस में टकरा जाएंगे। 

यहां देखें वीडियो

फैंस को है पोपटलाल की शादी का इंतजार 

इस प्रोमो के देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस को अब पोपटलाल की शादी देखने का इंतजार है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि शो में पोपलाल की शादी का माहौल दिखाया गया हो। इससे पहले भी पोपटलाल को कई बार प्यार होते दिखाया गया। कई बार तो शादी के मंडप तक भी बात पहुंची, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से पोपटलाल की शादी टूट गई। इस बार क्या होगा ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इस बार भी अगर पोपलाल की शादी नहीं हो पाती तो फैंस को काफी दुख होगा। ठीक वैसे ही जैसे दयाबेन की एंट्री दावा करके भी मेकर्स ने उन्हें शो में नहीं वापस बुलाया। 

ये भी पढ़ें: 'दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं', ताबड़तोड़ एक्शन के साथ अक्षय-टाइगर ने कराई 'बड़े मियां छोटे मियां' की पहचान

हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश देख एक्साइटेड हुए बॉलीवुड सितारे, घंटी बजाते हुए आलिया बोलीं- आ गया, आ गया...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन