1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फिर साथ आए मिस्टर और मिसेज रोशन, 'तारक मेहता...' की इस जोड़ी को देख खिलखिला उठे फैंस, कहीं ऐसी बातें

फिर साथ आए मिस्टर और मिसेज रोशन, 'तारक मेहता...' की इस जोड़ी को देख खिलखिला उठे फैंस, कहीं ऐसी बातें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 31, 2024 07:12 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 07:12 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वाली मिस्टर और मिसेज रोशन की जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी। इन किरदारों को पहले गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री निभाया करते थे। शो छोड़ने के बाद दोनों का एक बार फिर मिलाप हुआ है और इसका वीडियो भी सामने आया है।

gurucharan singh jennifer mistry reunion- India TV Hindi
गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी पर सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की तरह ही इसमें नजर आने वाले एक्टर्स का भी एक अलग फैन बेस बन गया है, फिर चाहे वो दया भाभी की बात हो या टप्पू सेना के मेंबर्स ही क्यों न हो। हर किसी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इस शो में नजर आने वाली एक जोड़ी को भी लोगों का काफी प्यार मिला और देखते ही देखते वो लोगों की फेवरेट भी बन गई थी। ये जोड़ी मिस्टर और मिसेज रोशन सोढ़ी की थी। इन किरदारों में गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री नजर आया करते थे। दोनों को देखना लोग काफी पसंद करते थे, लेकिन अब दोनों ही शो को छोड़ चुके हैं। शो से नाता खत्म होने के बाद भी इनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। ये एक्टर्स आज भी लोगों के चहेते बने हुए हैं और इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये फिर से साथ नजर आ रहे हैं और लोग अपनी फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी को साथ देखकर काफी खुश हैं। 

फिर साथ आए मिस्टर एंड मिसेज सोढ़ी

गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री की वापसी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट या शो में नहीं हुई है, बल्कि दोनों की ये मुलाकात प्राइवेट है। इस खास मुलाकात का वीडियो जेनिफर मिस्त्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। सामने आए इस वीडियो में दोनों का काफी चुलबुले अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि दोनों किसी आर्ट एग्जीबिशन में मिले हैं, जहां जेनिफर एक आर्ट वर्क को निहार रही हैं। इस दौरान उनके पास गुरुचरण जाते हैं उन्हें टैप करते हैं। इसके बाद वो उनकी ओर मुड़ती हैं और वैसे ही रिएक्ट करती हैं जैसे शो में किया करती थीं। दोनों ही मुस्कुराते हैं और इस प्यारे वीडियो को साझा करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा, 'जब वी मेट।'

यहां देखें वीडियो

फैंस का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी खुश हैं और एक बार फिर इन्हें साथ देखने की आशा करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों कि केमिस्ट्री कमाल की थी। एक शख्स ने लिखा, 'आप दोनों मेरे फेवरेट हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'तारक मेहता में फिर से आ जाओ।' एक यूजर ने कहा, 'रोशन और रोशन जैसा अब कोई कपल नहीं हो सकता।' प्यार भरे कमेंट्स से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। ये रीयूनियन वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। 

कुछ वक्त पहले गायब हुए थे गुरुचरण

बता दें, कुछ दिनों पहले ही गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आई थी। एक्टर काफी दिनों तक गायब रहने के बाद दोबारा घर लौट आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दिन सड़कों पर काटे और वो घर छोड़कर एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे और कभी वापसी नहीं करना चाहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन