1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में पड़े दया बेन के कदम! दर्शकों की थमी धड़कने

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में पड़े दया बेन के कदम! दर्शकों की थमी धड़कने

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 07, 2022 11:48 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 11:48 am IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ने हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें एक महिला के कदम नजर आ रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : SONY SAB

Highlights

  • दया बेन का किरदार लंबे वक्त से शो से गैरहाजिर है
  • अभिनेत्री दिशा वकानी ने दया बेन का किरदार निभाया था

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब के मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों कई बदलाव के गुजर रहा है। शो में एक तरफ कलाकार शो को छोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ निर्माता दर्शकों की रुचि को बनाए रखने के लिए एक मशहूर किरदार को वापस ला रहे हैं। जी हां! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी होने जा रही है। गरबा क्वीन की वापसी को लेकर सीरियल का एक प्रोमो लॉन्च किया गया है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि साड़ी पहने हुए एक महिला के कदम गोकुलधाम सोसाइटी में पड़ते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में जेठालाल फोन पर सुंदरलाल से बात कर रहा है जिसमें सुंदरलाल बताता है कि दयाबेन मुंबई आ रही हैं। और वह दया को खुद लेकर आएगा। तभी गुजराती साड़ी में एक महिला दिखाई गोकुलधाम सोसाइटी में एंट्री करती हुई दिखाई देती है। प्रोमो से यह साफ हो गया है कि शो में दया बेन की वापसी होने वाली है।

दिशा वकानी नहीं तो कौन होगी दया बेन

दर्शकों के मन में ये सवाल अब घर करने लगा है कि क्या दिशा वकानी ही दयाबेन के तौर पर वापस आ रही हैं, या फिर उनकी जगह कोई और लेने वाला है। दिशा वकानी ने अपनी फैमिली को टाइम देने के लिए शो में एक्टिंग करना बंद कर दिया था। वह फिलहाल अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। मगर सवाल है कि दयाबेन के तौर पर दिशा वकानी नहीं तो फिर कौन?

ये भी पढ़ें - 

Jawan First Poster Out: शाहरुख खान ने रिलीज किया फिल्म 'जवान' का पहला पोस्टर

कार्तिक आर्यन हुए कोविड पॉजिटिव, IIFA 2022 में होने वाले थे शामिल

Kartik Aaryan के बाद अब Aditya Roy Kapur भी आए कोरोना की चपेट में, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन