1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए TMKOC के मेकर्स ने बनाया जनता को बेवकूफ़, 'दयाबेन' को लेकर फैंस के साथ खेला ये खेल

शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए TMKOC के मेकर्स ने बनाया जनता को बेवकूफ़, 'दयाबेन' को लेकर फैंस के साथ खेला ये खेल

 Published : Dec 03, 2023 10:51 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 10:52 am IST

टीवी का सुपरहिट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों का फेवरेट रहा है। वहीं ये शो बीते कुछ समय से 'दयाबेन' यानि कि दिशा वकानी के कमबैक को लेकर सुर्खियों में है। खबर थी कि दयाबेन की वापसी होने वाली है लेकिन, हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ की अब फैंस इस शो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Tarak Mehta ka oolta chasma- India TV Hindi
फैंस ने की तारक मेहता का उल्टा चश्मा को बॉयकॉट करने की मांग Image Source : DESIGN

टीवी का सुपरहिट कॉमेडी सीरियल  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से लोगों को हंसाता आ रहा है। वहीं इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है। खासतौर पर 'दयाबेन' का किरदार  जो लंबे समय से इस शो से नदारद हैं। लेकिन बावजूद इसके फैंस दयाबेन के किरदार को शो में बहुत मिस करते हैं। और इनके कमबैक के लिए पिछले 6 साल से आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि इस शो में 'दयाबेन' की वापसी होने वाली है।  इतना ही नहीं हाल ही में शो का एक प्रोमो भी शेयर किया गया था कि जिसमें जेठालाल, दया का स्वागत करने की तैयारी करते दिखे थे। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड ने लगता है फैंस के सपनों पर पानी फेर दिया है, जिसके चलते अब फैंस इस शो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।  

शो में नहीं हुई दयाबेन की वापसी

दरअसल, बीते कई दिनों से शो में दयाबेन के स्वागत की तैयारियां देखने को मिल रही है। जेठालाल के साथ-साथ गोकुलधाम सोसायटी के सभी सदस्य दयाबेन के वापस आने को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे थे। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर जेठालाल का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि दयाबेन की एंट्री नहीं हुई है। जिसके बाद जेठालाल काफी मायूस हो जाते हैं। लेकिन इस शो के बाद सिर्फ जेठालाल ही नहीं बल्कि अब फैंस भी काफी मायूस दिख रहे हैं। इस शो के टेलीकास्ट होने के बाद मानों फैंस का गुस्सा सातंवे आसमान पर पहुंच गया हो। अब इसकी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर जमकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। साथ ही फैंस अब इस शो को बॉयकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं।  

यूजर्स ने की शो को बायकॉट करने की मांग

एक यूजर ने ट्वीटर पर एक मीम शेयर करते हुए लिखा है- 'जनता माफ नहीं करेगी', दूसरे ने लिखा- हर कोई जो TMKOC का फैन है, वह सोमवार से आधिकारिक तौर पर इस शो को बॉयकॉट करे। 

वहीं एक यूजर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेटेस्ट एपिसोड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ लिखने का मन नहीं कर रहा बस इतना है कि दिल तोड़ दिया।' एक यूजर ने लिखा- 'अगर दया को नहीं ला सकते हो तो उनके रोल को खत्म कर दो।  इतना प्रचार कर के हमारी भावनाओं के साथ क्यों खेल रहे हो?' इसी तरह से तमाम नेटिजंस काॅमेंट कर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को बॉयकॉट कर रहे हैं। 

6 साल से शो में नहीं दिखीं दयाबेन

बता दे कि,बीते 6 सालों से फैंस को शो में दयाबेन का किरदार देखने को नहीं मिला है। वैसे तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में हर किरदार खास है और बेहद अनूठा है। लेकिन दयाबेन का रोल सबसे ज्यादा दिलचस्प रहा है और इस किरदार को इतना मजेदार बनाने का श्रेय शो के लेखकों के साथ साथ दिशा वकानी को भी जाता है जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से इस रोल को आइकॉनिक बना दिया। लेकिन लगता है अब वो इस शो में कभी वापसी नहीं करने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें:

थिएटर में जमीन पर बैठकर बाॅबी देओल ने देखी 'एनिमल', फैंस का प्यार देख भावुक हुए एक्टर

'एनिमल' ने चटाई 'जवान' को धूल, दूसरे दिन की धुआंधार कमाई, जानें कितना रहा कलेक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन