1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak mehta ka ulta chashma के नए 'तारक मेहता' ने की दूसरी शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Taarak mehta ka ulta chashma के नए 'तारक मेहता' ने की दूसरी शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Feb 26, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 01:38 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक मेहता यानि सचिन श्रॉफ ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

Taarak Mehta of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma got married- India TV Hindi
Taarak Mehta of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma got married Image Source : SACHIN SHROFF

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। कई सालों से फैंस इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। इस शो के सभी किरदार को फैंस काफी पसंद करते है। इस शो के नए तारक मेहता ने कुछ ही समय में दर्शकों का दिल जीत लिया था। हाल ही में इस शो के नए तारक मेहता यानि सचिन श्रॉफ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

Sachin shroff
Image Source : SACHIN SHROFFTaarak Mehta of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma got married

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई की जान पर आया बहुत बड़ा खतरा, ले लिया गुंडों से पंगा

उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें कपल काफी प्यारे लग रहे हैं। इस शादी में  टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। साथ ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कलाकार जैसे एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, दिलीप जोशी, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, अंबिका रंजनकर, सुनयना फोजदार शादी में नजर आए। सचिन श्रॉफ ने शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में TMKOC टीम, घूम है किसी के प्यार में टीम और अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके में सचिन ने काले रंग का पैंट-सूट सेट चुना था, जबकि चांदनी ने कढ़ाई वाला गाउन पहना था।

Sachin shroff
Image Source : SACHIN SHROFFTaarak Mehta of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma got married

Sachin shroff
Image Source : SACHIN SHROFFTaarak Mehta of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma got married

Anupamaa: माया-अनुपमा के पति के साथ हुई रोमांटिक, वनराज के बाद अब काव्या ने अपने एक्स को बुलाया घर

सचिन श्रॉफ की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री जूही परमार से शादी की थी, लेकिन शादी के नौ साल बाद 2018 में उनका तलाक हो गया। साथ में उनकी एक बेटी समैरा है। सचिन श्रॉफ टीवी शो जैसे हर घर कुछ कहता है और नागिन में अर्जुन, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गम जाएगा, शगुन और कई अन्य में नजर आ चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन