1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Tunisha Sharma case: तुनिषा के वकील ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस डेटिंग ऐप से करती थीं अली से बात?

Tunisha Sharma case: तुनिषा के वकील ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस डेटिंग ऐप से करती थीं अली से बात?

 Published : Jan 09, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 07:41 pm IST

तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में तुनिषा शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने शीजान के वकील पर पलटवार किया है। तरुण शर्मा ने कहा शीजान अगर सुसाइड से पहले तुनिषा से बात नहीं किए तो, उन्हें कैसे पता चला कि वो अली से बात कर रही हैं।

viralbhayani/tunishainstagram- India TV Hindi
Tunisha Sharma case Image Source : VIRALBHAYANI/TUNISHAINSTAGRAM

तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में आज मुंबई के कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में दोनों पक्ष के वकीलों ने बड़े खलासे किए हैं। इस मामले को लेकर शीजान के वकील ने कोर्ट में बताया था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा की जिंदगी में कोई और आ गया था। तुनिषा के लाइफ में अली नाम का शख्स था। तुनिषा और अली की दोस्ती डेटिंग ऐप टिंडर से हुई थी।

Bigg Boss: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, राखी सावंत को मिले इतने लाख रुपये

खबरों के अनुसार तुनिषा अपनी जिंदगी के अखिरी 15 मिनट भी अली से बात की थी। इस बात की जानकारी तुनिषा की मां को भी थी। वही तुनिषा के वकील तरुण शर्मा ने शीजान के वकील पर पलटवार किया है। तरुण शर्मा ने कहा है कि डिफेंस से कुछ डॉक्यूमेंट जमा करवाए हैं, इसके जवाब के लिए हमे समय चाहिए। हमने 11 जनवरी तक की मोहलत मांगी है। साथ ही तरुण शर्मा ने कहा शीजान अगर सुसाइड से पहले तुनिषा से बात नहीं किए तो, उन्हें कैसे पता चला कि वो किसी और से बात कर रही है। ये बात अभी तक पुलिस भी तुनिषा के आईफोन से पता नहीं लगा पाई है, इससे अब आईपीसी की धारा 302 के तहत शक पैदा हो रहा है।

 भूल-भूलैया स्टार कार्तिक आर्यन ने अपने Sibling के साथ शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- इसे भी बॉलीवुड में करना चाहिए डेब्यू

तुनिषा ने टीवी शो ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अपनी मृत्यु के समय तुनिषा धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन