1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा कोरोना की चपेट में, मजेदार पोस्ट लिखकर फैंस को दी हिम्मत

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा कोरोना की चपेट में, मजेदार पोस्ट लिखकर फैंस को दी हिम्मत

 Published : Jan 06, 2022 08:33 am IST,  Updated : Jan 06, 2022 08:33 am IST

टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। एक्टर की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई है। नए साल के मौके पर एक्टर मुंबई से बाहर गए थे।

TV Actor Sharad Malhotra- India TV Hindi
शरद मल्होत्रा Image Source : INSTAGRAM/SHARAD MALHOTRA

Highlights

  • 'नागिन 5' के एक्टर कोरोना संक्रमित
  • न्यू ईयर पार्टी मनाने गए थे मुंबई से बाहर

कोरोना का कहर चारो ओर दिख रहा है। बॉलीवुड और टीवी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। एक्टर की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई है। नए साल के मौके पर एक्टर मुंबई से बाहर गए थे, उसके बाद कुछ लक्षण देखने को मिले। तब जाकर उनकी कोरोना जांच की गई। जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, एक्टर अपनी पत्नी रिप्सी भाटिया के साथ शिमला गए थे, जहां पर उन्होंने पार्टी की और कई लोगों को संपर्क में आए थे। लौटने के बाद बुधवार को उनकी जांच की गई थी। शरद के साथ उनकी पत्नी और बच्चा भी था। फिलहाल एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच करने के लिए कहा जा रहा है।

एक्टर शरद मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट-

एक्टर शरद मल्होत्रा ने अपने कोविड संक्रमण के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। शरद ने लिखा है कि, नए साल पर पॉजिटिविटी के साथ क्या शुरुआत है। मैं अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होम क्वारंटाइन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी संपर्क में आए हैं अपनी जांच करा लें। साथ ही मास्क पहनें। हालांकि, शरद के पोस्ट को पढ़कर लगता है कि उनके हालात सही हैं। इस पोस्ट के कारण उनके फैंस को राहत मिल सकती है।

एरिका फर्नांडिस हुईं कोरोना पॉजिटिव, कोविड की होम टेस्टिंग किट को लेकर कही ये बात

ये टीवी एक्टर्स कोरोना संक्रमित

बता दें, फिल्म निर्माता एकता कपूर, टीवी प्रेजेंटर सुहेल चंडोक, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे, मराठी एक्टर अंकुश चौधरी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना से संक्रमित होने के कारण एक्टर क्वारंटाइन हो गए हैं। इसके अलावा की बॉलीवुड एक्टर्स भी संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमित बॉलीवुड एक्टर्स/ सेलेब्स
करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सोनू निगम, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया, अर्जुन कपूर, प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा, नकुल मेहता, मृणाल ठाकुर, शनाया कपूर, एरिका फर्नांडिस आदि भी हालही में कोरोना संक्रमित हुए हैं। ये लोग होम क्वारंटाइन बताए जा रहे हैं।

सोनू निगम परिवार समेत हुए कोविड पॉजिटिव, दुबई में हैं सिंगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन