1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ब्रेकअप करने के एक हफ्ते बाद ही तलाकशुदा एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड से हुआ पैचअप, करेंगी दूसरी शादी?

ब्रेकअप करने के एक हफ्ते बाद ही तलाकशुदा एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड से हुआ पैचअप, करेंगी दूसरी शादी?

 Published : Dec 26, 2023 09:23 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 10:03 am IST

टीवी एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गयी हैं।बीते दिन ही सारा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप कर लिया था। वहीं हाल ही में ब्रेकअप के एक हफ्ते बाद ही सारा ने शांतनु राजे को लेकर एक कुछ ऐसा कहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

sara khan- India TV Hindi
सारा खान का हुआ पैचअप Image Source : DESIGN

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और साल 2007 में सीरियल सपना बाबुल का...विदाई से घर-घर में मशहूर हुईं सारा खान इस वक्त भले ही एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी मजेदार रील्स से फैंस को लगातार एंटरटेन करती रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन ही सारा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप की खबर शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। वहीं ब्रेकअप के एक हफ्ते बाद ही सारा ने शांतनु राजे को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

सारा खान का शांतनु राजे के साथ हुआ पैचअप

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने यह बताया है कि ब्रेकअप के एक हफ्ते बाद ही उनका उनके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से पैचअप हो गया है। जी हां, सारा और शांतनु फिर से साथ आ गए थे। सच्चे प्यार ने उन दोनों को फिर से एक कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए सारा ने इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देना चाहते हैं। सारा ने कहा कि, वो शांतनु को 2020 से डेट कर रही हैं। लेकिन बीच में हर कपल की तरह उनके और शांतनु के बीच भी कुछ डिफ्रेंसिस आ गए थे। जिसके बाद धीर-धीरे दोनों के बीच बहुत सारी चीजें खराब होने लगी थी। जिसके बाद दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया था। लेकिन अब दोनों का प्यार उन्हें वापस साथ ले आया है।जिसके लेकर दोनों काफी खुश भी हैं। 

इस एक्टर से रचाई थी शादी

आपको बता दें कि साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान ने टीवी एक्टर और डीजे अली मर्चेंट के साथ सात-फेरे लिए थे। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता कुछ ही महीनों तक चल पाया और साल 2011 में दोनों की राहें जुदा हो गयी। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस 'सपना बाबुल का...बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

शादी के बाद कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुईं शूरा खान, देखिए अरबाज की दुल्हनिया का लेटेस्ट वीडियो

58 साल की उम्र में टीवी के मिस्टर बजाज ने की दोबारा शादी, 16 साल का बेटा भी पापा की वेडिंग में हुआ शामिल

मन्नारा की बात पर मुनव्वर ने खोया आपा, गुस्से में स्टैंडअप कॉमेडियन ने 'बिग बॉस' के घर में मचाया तोड़फोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन