1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जब भारती सिंह ने सलमान खान की पेमेंट को लेकर किया मजाक, हंसी नहीं रोक पाए लोग

जब भारती सिंह ने सलमान खान की पेमेंट को लेकर किया मजाक, हंसी नहीं रोक पाए लोग

 Published : Jan 23, 2022 02:21 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 02:21 pm IST

बिग बॉस 15 के मंच पर भारती सिंह पति हर्ष के साथ अपने शो हुनरबाज को प्रमोट करने के लिए शिरकत की।

BhARTI sINGH- India TV Hindi
जब भारती सिंह ने सलमान खान की पेमेंट को लेकर किया मजाक, हंसी नहीं रोक पाए लोग  Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह किसी भी मौके पर लोगों के चेहरों पर हंसी लाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हाल ही में भारती सिंह ने शिरकत की और शो के होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती की।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में अपनी मौजूदगी के दौरान, भारती और हर्ष ने कुछ जोक्स क्रैक किए, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। सलमान खान ने मजाकिया लहजे में भारती से पूछा - मैं देख रहा हूं कि मैं जहां भी जाता हूं तुम वहां चली आती हो। 

भारती ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "पहली बार देखा है कि इतने बड़े सुपरस्टार को हम जैसे लोगों से जलन हो रही है।"

बिग बॉस शो को होस्ट करने के लिए की जाने वाली पेमेंट पर चुटकी लेते हुए भारती ने कहा, "सर हमारे चेक पे सिरफ 5 जीरो होते हैं और आपके चेक पे 15 से ज्यादा होते हैं।" भारती के इस जोक के बाद सभी हंसने लगे।

बिग बॉस 15 के मंच पर भारती सिंह ने पति हर्ष के साथ अपने शो हुनरबाज को प्रमोट करने के लिए शिरकत की।

हाल ही में अभिनेता सलमान खान के सॉन्ग 'मैं चला' को रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गुरु रणधावा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस सॉन्ग को 22 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान खान एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएं हैं। इतना ही नहीं इस गाने को गुरु रंधावा के अलावा यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन