1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show में होगी नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी? Archana Puran Singh होंगी शो से आउट! देखें नया प्रोमो

The Kapil Sharma Show में होगी नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी? Archana Puran Singh होंगी शो से आउट! देखें नया प्रोमो

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Apr 27, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 12:11 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए कृष्णा अभिषेक की अब शो में वापसी हो गई है। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसे फैंस कापी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : TWITTER

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले कपिल शर्मा को तो बच्चा-बच्चा जानता है। 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार एक नए किरदार की एंट्री हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में इस शो में कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है, जो शो में सपना का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। एक वीडियो में कृष्णा अभिषेक कपिल को बोल रहे हैं कि पैसों ने ब्रेन वॉश किया था इसलिए में शो में नहीं आ रहा था। 

Alia Bhatt कब दिखाएंगी अपनी बेटी Raha का चेहरा? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सोनी टीवी ने रिलीज किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक जो सपना का रोल निभा रहे हैं उससे कपिल शर्मा कहते हैं कि - 'सपना तू आ गई है, बड़ा अच्छा लग रहा है।' इस पर सपना कहती है- 'मालूम है कप्पू, ये सीजन आने का इच है। मैं आ गई, सिद्धू जी भी आ गए। धीरे-धीरे सारे पुराने लोग वापस आने वाले हैं।' इस पर राजीव ठाकुर कहते हैं- 'ज्यादा खुश मत हो, ज्यादा पुराने आ गए न, तो तू भी जाएगी।' इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Anupamaa 27 April Episode: अनुपमा के लिए अनुज का फिर धड़केगा दिल, छोटी अनु करेगी बड़ा खुलासा

वीडियो में दर्शकों के तालियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इस वीडियो में फैंस कमेंट करके डॉ. गुलाटी की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- डॉ. गुलाटी यानि गुत्थी को वापस लाओ...तो बड़ा मजा आएगा। अब देखना ये होगा कि फैंस गुलाटी को इस शो में वापस लते हैं कि नहीं। पिछले सीजन तक कृष्णा इस शो का हिस्सा थे, लेकिन कुछ मतभेद के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन कृष्णा की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है। हालांकि इसे लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन