1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler: क्या अभिमन्यु और हर्ष के बीच की दूरियों को दूर कर पाएगी अक्षरा, या सुनने पड़ेंगे ताने?

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler: क्या अभिमन्यु और हर्ष के बीच की दूरियों को दूर कर पाएगी अक्षरा, या सुनने पड़ेंगे ताने?

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 16, 2022 02:24 pm IST,  Updated : May 16, 2022 02:24 pm IST

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler: अक्षरा नई बहू के रूप में बिड़ला के घर में एंट्री करती है और वह देखती है कि यह उसके गोयनका घर के बिल्कुल अलग है। 

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler: स्टार प्लस पर लंबे वक्त से चलने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को सीरियल से बांधे रहने पर मजबूर कर रहा है। मौजूदा ट्रैक में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो गई है और अक्षरा अपने ससुराल आ गई है।

भले ही उनकी शादी हो गई है मगर उनके लिए असली चैलेंज अभी बाकी है। आइए जानते हैं अक्षरा की जिंदगी में कौन से उथल-पुथल होने वाले हैं?

अक्षरा नई बहू के रूप में बिड़ला के घर में एंट्री करती है और वह देखती है कि यह उसके गोयनका घर के बिल्कुल अलग है। वहीं नए घर में अक्षरा को हर्ष और अभिमन्यु की लड़ाई देखने को मिलती है जो उसे पूरी तरह से झकझोर देता है।

अक्षरा, अभिमन्यु को रोकने की कोशिश करती है और लड़ाई के बाद वह अभिमन्यु से बात करती है लेकिन अभिमन्यु अक्षरा को चेतावनी देता है कि वह इसमें बोलने की हिम्मत न करे। क्योंकि यह सब उसके और हर्ष के बीच की बात है। यह सुनकर अक्षरा मायूस हो जाती है।

क्या अक्षरा अभिमन्यु और हर्ष के बीच की दूरियों को दूर कर पाएगी?

यहां पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने पहना हीरे से जड़ा लाखों का लहंगा, AbhiRA Wedding के आगे सेलेब्स की शादी फीकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ की नकली शादी में मेकर्स ने खर्च कर दिए इतने करोड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई नवेली दुल्हन को छोड़ हॉस्पिटल क्यों निकल गया अभिमन्यु, हर्षद-प्रणाली के शो में बड़ा ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन