1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई नवेली दुल्हन को छोड़ हॉस्पिटल क्यों निकल गया अभिमन्यु, हर्षद-प्रणाली के शो में बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई नवेली दुल्हन को छोड़ हॉस्पिटल क्यों निकल गया अभिमन्यु, हर्षद-प्रणाली के शो में बड़ा ट्विस्ट

 Published : May 12, 2022 09:34 am IST,  Updated : May 12, 2022 09:34 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हो गई है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : TWITTER- @ZOYA_ANSARI07

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु बिड़ला और अक्षरा गोयनका की शादी हो गई। तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार ये लवबर्ड्स एक हो चुके हैं और शादी के बाद अब दोनों एक साथ नई जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं। आज के एपिसोड (12 मई 2022) में दिखाया गया कि अक्षरा विदाई के वक्त इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है। अभिमन्यु उसे समझाता है कि शादी के बाद भी वो अपने घर आ सकती है, और आखिरकार अक्षरा की विदाई हो जाती है।

रस्मों के लिए उत्साहित अक्षरा

अभिमन्यु बाइक से अक्षरा को विदा करके ले जाता है। रास्ते में दोनों एक वृक्ष के किनारे रुकते हैं। वहां अक्षरा कहती है कि वो बहुत खुश है और बहुत उत्साहित है क्योंकि शादी के बाद बहुत सारी रस्में और टेस्ट होते हैं। रास्ते में अक्षरा अपने घरवालों को वीडियो कॉल करती है और वहां सभी घरवाले उसे समझाते हैं कि सारी रस्म अच्छे से करना और हारना मत। इसके बाद अक्षरा बाइक चलाती है और पीछे अभिमन्यु बैठ जाता है। अक्षरा अपने बचपन की बातें बताती है। अक्षरा जब घर के अंदर जाती है तो हैरान रह जाती है क्योंकि सिर्फ उसकी सास और देवर होता है। 

अक्षरा की उम्मीदों पर पानी

शादी के बाद अभिमन्यु को भी अस्पताल से मैसेज आता है कि उसका पेशेंट क्रिटिकल है वो अक्षरा से परमिशन लेता है और हॉस्पिटल चला जाता है। अक्षरा अकेली रह जाती है घर में, उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है क्योंकि वो सारी रस्मों की तैयारी के साथ आई थी और वहां कुछ होता ही नहीं है।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि अक्षरा अभिमन्यु के कोट से बातें करती है और उसे शादी की बधाई देती है। दूसरी तरफ आरोही और अभिमन्यु हॉस्पिटल में मिलते हैं वहां आरोही उसे बताती है कि हर्ष सर ने बुलाया है। आगे क्या ट्विस्ट आने वाला है इसका अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-

Stop Ruining Anupamaa पर आया मेकर्स का जवाब, अनुपमा-अनुज की सिंपल शादी और खराब मेहंदी पर दी सफाई

Anupama: अनुपमा-अनुज की शादी से पहले घर में होने वाली है एक मौत! क्या टल जाएगा विवाह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion: हिना खान ने अपनी पीढ़ी के एक्टर्स से की मुलाकात, किसे-किसे पहचाना?

रूपाली गांगुली की मेहंदी से भड़के फैंस, लेटेस्ट एपिसोड के बाद ट्रेंड करने लगा STOP RUINING ANUPAMA

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin और Anupamaa में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन