1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP: 'नागिन 6' ने एंट्री लेते ही मचाया कहर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने की दमदार वापसी

TRP: 'नागिन 6' ने एंट्री लेते ही मचाया कहर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने की दमदार वापसी

 Published : Feb 24, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 04:23 pm IST

आज आपके पसंदीदा शो के रिजल्ट का दिन है, यानी कि आज आई है टीवी शो की टीआरपी। आइए जानते हैं किस शो ने नंबर वन का ताज हासिल किया है और कौन सा शो हो गया है टीआरपी की लिस्ट से गायब।

TRP REPORT Naagin 6 entry in top 3 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai anupama TMKOC tkss kundali bhagya - India TV Hindi
TRP REPORT Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'नागिन 6' में तेजस्वी लीड रोल प्ले कर रही हैं।
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी फैंस को आ रही है पसंद।
  • 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में फिर से टॉप पर पहुंचा।

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद कलर्स चैनल के शो 'नागिन 6' में लीड रोल में नजर आ रही हैं। शो हाल ही में शुरू हुआ और इसने टीआरपी में अच्छी शुरुआत की है। नागिन 6 ने नकुल मेहता और दिशा परमार की बड़े अच्छे लगते हैं 2 को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। नागिन 6 की टीआरपी टॉप 1 और 2 के सीरियल की टीआरपी से बहुत नजदीक है।  नागिन 6 में बिग बॉस के प्रतियोगी सिम्बा नागपाल भी हैं। नागिन 6 के लिए  रुबीना दिलाइक, सोनल वेंगुर्लेकर, रिद्धिमा पंडित जैसे कई नाम सामने आए थे लेकिन लीड रोल मिला तेजस्वी प्रकाश को।

मुंह में बीड़ी लगाई बच्ची की वायरल वीडियो पर छिड़े विवाद को लेकर आया आलिया भट्ट का जवाब

एक्ट्रेस के फैन्स के लिए ये वाकई में बड़ी खुशखबरी है। तेजस्वी शो में प्रथा नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जो परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रही है। तेजस्वी प्रकाश के सिंपल लुक को लोगों ने खूब पसंद किया है। हम जल्द ही उन्हें दुल्हन बनते ही इच्छाधारी नागिन में बदलते देखेंगे। फैंस महक चहल को आदि नागिन के रूप में पसंद कर रहे हैं, वहीं आम्रपाली का काम भी लोगों को पसंद आ रहा है। तभी तो शो की टीआरपी इतनी अच्छी आई है।

टीआरपी रिपोर्ट

नई बहू का सास शबाना आजमी ने किया वेलकम, शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

अनुपमा

41 प्वाइंट के साथ इस बार अनुपमा ने फिर से नंबर 1 का ताज हासिल कर लिया है। अनुज कपाड़िया और अनुपमा की लव स्टोरी फैंस को खूब पसंद आ रही है। शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल में हैं। सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा भी अहम रोल में नजर आते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

40 प्वाइंट के साथ नंबर 2 की पोजीशन पर है ये रिश्ता क्या कहलाता है। अभिमन्यु बिड़ला और अक्षरा गोयनका की लव स्टोरी फैंस को खूब पसंद आ रही है। शिवांगी और मोहसिन के जाने के बाद भी शो ने अपनी टीआरपी बरकरार रखी है और फैंस का प्यार हासिल करने में शो कामयाब रहा है।

चर्चित फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिंदी रिमेक, सान्य मल्होत्रा निभाएंगी लीड किरदार

नागिन 6

38 प्वाइंट के साथ तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल के शो ने दमदार एंट्री ली है।  नागिन 6 सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी का छठा सीजन है। शो में उर्वशी ढोलकिया, सुधा चंद्रन, आशीष त्रिवेदी और महक चहल भी अहम रोल में हैं।

बड़े अच्छे लगते हैं

पिछली बार नंबर 3 की पोजीशन पर रहने वाला शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' 34 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर खिसक आया है। नकुल मेहता और दिशा परमार के शो की कहानी फैंस को पसंद आ रही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 30 प्वाइंट के साथ पांचवा स्थान हासिल किया है। लंबे समय से चल रहे इस कॉमेडी शो को फैंस का प्यार हमेशा मिलता रहा है।

ऋतिक रोशन के बाद Vikram Vedha से रिलीज हुआ सैफ अली का First Look

टॉप 10 में शामिल हैं ये शो

भाग्य लक्ष्मी 28 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर है। कुंडली भाग्य 27 प्वाइंट के साथ सातवें नंबर पर है। कुमकुम भाग्य 24 प्वाइंट के साथ आठवें नंबर पर है, फना 21 प्वाइंट के साथ 9वें नंबर पर है। वहीं द कपिल शर्मा शो 19 प्वाइंट के साथ 10वें पायदान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन