1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में बत्ती गुल होते ही शुरू हुआ अभिरा-अरमान का ड्रामा, देख रूही की थम गई सांसे

YRKKH में बत्ती गुल होते ही शुरू हुआ अभिरा-अरमान का ड्रामा, देख रूही की थम गई सांसे

 Published : May 26, 2024 01:31 pm IST,  Updated : May 26, 2024 01:31 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से अभिरा-अरमान और रूही का एक फनी बीटीएस वीडियो सामने आया है जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी ऑफ स्क्रीन बहुत ही प्यारी बॉन्ड शेयर करते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' राजन शाही का लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। यह शो 2009 में शुरू हुआ था और आज भी टॉप टीवी शो में से एक बना हुआ है। इसे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है और फिलहाल शो में चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों दोनों को उनकी शानदार केमिस्ट्री के लिए काफी पसंद करने लगे हैं। इन दिनों शो में अभिरा के तलाक बाद अरमान और रूही की शादी की तैयारी दिखाई जा रही है। हालांकि, रूही और अभिरा ऑन स्क्रीन एक-दूसरे दुश्मन बनी हुई हैं, लेकिन वह दोनो ऑफ स्क्रीन अरमान के साथ बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करती है।

अभिरा-अरमान ने रूही संग की मस्ती

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान-अभिरा के तलाक के बाद अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त नाटक देखने को मिल रहा है। हम सभी जानते हैं कि रूही और अरमान का एक अतीत था। इसलिए रूही उन दोनों के तलाक के बाद इस मौके का फायदा उठाती है और विद्या से अरमान संग शादी कराने की बात करती है। वहीं रोहित पुरोहित ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके साथ समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अभिरा-अरमान की बॉन्ड

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहित पुरोहित ऑफ स्क्रीन समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी के साथ बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर बिजली चली गई थी और इसलिए तीनों को मस्ती करने लगे। इस रील में तीनों को मिरर सेल्फी लेते देख सकते हैं। समृद्धि को भूत की आवाजें निकालते हुए और गर्विता को हंसते हुए देखा जा सकता है। वहीं रोहित, समृद्धि से गाय की आवाज निकालने को कहता है। समृद्धि मजाक में कहती है कि 'गायें रात में नहीं आतीं।' बाद में वह गाय की आवाज निकालती हैं। ये देख रूही हैरान हो जाती है।

टीवी की टीआरपी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्टार कास्ट की बात करें तो इस शो में अनीता राज, सचिन त्यागी, श्रुति पंवार, संदीप राजोरा और श्रुति रावत लीड रोल में नजर आ रहे हैं। शो टीआरपी में भी इस हफ्ते टॉप 5 में बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन