1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान के इस करीबी की मौत से टूट जाएगा परिवार, फूफा सा होंगे बेघर!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान के इस करीबी की मौत से टूट जाएगा परिवार, फूफा सा होंगे बेघर!

 Published : Jun 03, 2024 07:49 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 07:49 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा और अरमान को पता चलता है कि माधव अस्पताल में है। इतना ही नहीं इसके बाद फूफा सा को दादी सा इस बार खुद घर से निकाल देंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। हाल के एपिसोड में हमने अभिरा और अरमान को तलाक लेते देखा। जल्द ही, रूही और अरमान की शादी की बातचीत शुरू हुई लेकिन मनीष ने इसका विरोध किया। उन्होंने रूही के लिए फैसले लेने के लिए दादी सा की खिंचाई की, लेकिन दादी सा ने किसी भी कीमत पर अरमान और रूही की शादी करवाने का फैसला किया। उनकी सगाई हो जाती है और शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बीच अब अभिरा-अरमान को पता चल जाता है कि माधव अस्पताल में है।

माधव होगा हादसे का शिकार

वहीं दूसरी ओर अभिरा बुरी हालत में है क्योंकि संजय यह उसे किसी भी लॉ फर्म में कोई नौकरी नहीं करने देता है। इसलिए, उसे एक वेडिंग प्लानर की कंपनी में नौकरी करनी पड़ती है। अरमान उसके लिए चिंतित है और उसने रूही को भी ये बता दिया है कि वो अभिरा को लेकर परेशान है। वह रूही से यहां तक ​​कहता है कि उसके मन में उसके लिए कोई फीलिंग नहीं है, लेकिन वह परिवार के लिए उससे शादी करना चाहता है। इन सब के बीच अभिरा-अरमान के अलावा पूरे परिवार को माधव की हालत के बार में पता चल जाता है।

अभिरा की जिंदगी बनेगी नर्क

माधव, मनीषा, मनोज, कृष, आर्यन और कियारा इस शादी से खुश नहीं हैं। माधव, अभिरा को अपनी बेटी मानता है और चाहता है कि वह अरमान की जिंदगी में वापस आ जाए। अभिरा जो एक वेडिंग प्लानर की कंपनी में काम करती है, उसे अरमान-रूही की शादी अपने पहले प्रोजेक्ट के तौर पर मिलती है। वह इसे मना नहीं कर सकती क्योंकि उसके पास पैसे नहीं हैं। वह कुछ भी झेलने के लिए तैयार है क्योंकि उसे कमाना है।

फूफा सा का होगा पर्दाफाश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभिरा किसी काम से मंदिर जा रहे होते हैं तभी वो बीच में कहीं फंस जाएंगे क्योंकि अरमान की कार का टायर पंचर हो जाता है और अभिरा टायर बदल देती है। इस बीच तेज बारिश शुरू हो जाएगी और वे एक कमरे में रूकने का फैसला करते हैं। अरमान प्यार से अभिरा को देखेगा। हालांकि, वह घायल हो जाएगी और अरमान उसे अस्पताल ले जाएगा जहां माधव होता है। अरमान और अभिरा भी जल्द ही घर लौट आएंगे। लेकिन हम देखेंगे कि उन्हें जल्द ही माधव के बारे में पता चल जाएगा और कैसे संजय इसके पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन