Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा!

YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा!

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 05, 2026 05:10 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 05:12 pm IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में अभिरा और अरमान भांग के नशे में एक-दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं। वहीं, जल्द ही मेहर और विद्या का सच भी सामने आने वाला है।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ROHITPUROHIT08 अरमान-अभिरा की होगी शादी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो में एक साथ कई खुलासे होने वाले हैं, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ाने वाले हैं। सीरियल के आने वाले एपिसोड्स रंगीन होली सेलिब्रेशन के दौरान दर्शकों को एक इमोशनल और अचानक आने वाले ट्विस्ट से सरप्राइज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, मेहर और विद्या के कई राज भी जल्द ही खुलने वाले हैं। भांग के नशे में अरमान और अभिरा एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। पोद्दार परिवार के सामने उनकी लंबे समय से दबी हुई भावनाएं बिना किसी डर या झिझक के सामने आ जाती हैं। घटनाओं के एक चौंकाने वाले मोड़ में यह इमोशनल इजहार उन्हें एक बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर देता है।

अभिरा-अरमान को देख दुखी हुई मायरा

अरमान और अभिरा 8 साल बाद फिर से शादी करने का फैसला करते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो में होली के खास मौके पर कई धमाके दिखाए गए, लेकिन आने वाले एपिसोड की कहानी का इस हफ्ते की टीआरपी में भी अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा अपने इमोशन में खो जाते हैं। यह सिचुएशन उनके आस-पास के लोगों पर बहुत बुरा असर डालती है। मायरा और मेहर अरमान को अभिरा के साथ देख लेती हैं। यह नजारा उनका दिल तोड़ देता है और पुराने जख्मों को ताजा कर देता है, जिन्हें वे भूलने की बहुत कोशिश कर रही थीं।

नशे में बदल गई अभिरा-अरमान की किस्मत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो की शुरूआत अभिरा के होली पार्टी में एंट्री करने से होती है और उसे देख अरमान के होश उड़ जाते हैं। अरमान गुस्से में कहता है, 'सब की होली खराब कर दी, अब ठंड पड़ गया' इस पर अभिरा कहती है, 'ये तो बस शुरूआत है' आगे अरमान-अभिरा को वहां से जाने को कहता है, लेकिन वह मना कर देती है। दोनों की बातचीत अचानक से बहस में बदल जाती है। कुछ देर बाद, जब उन्हें भांग का नशा चढ़ता है तो वह एक-दूसरे से दिल की बात करते हैं। आगे अभिरा और अरमान एक-दूसरे को फिर से शादी करने के लिए कहते हैं। वहीं, मेहर और विद्या यह सुन चौंक जाते हैं।

ये भी पढे़ं-

करण औजला ने दिखाई दरियादिली, मुंबई में दो ड्राइवरों की आर्थिक मदद कर बटोरी सुर्खियां, चालान चुकाकर जीता दिल

'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूं' में सलमान खान ने चलाई थी अपनी विंटेज जीप, सुपरस्टार का गाड़ी से है खास कलेक्शन

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement