1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान को छोड़ अभिरा जाएगी मायके, रूही की बारात में होगा तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान को छोड़ अभिरा जाएगी मायके, रूही की बारात में होगा तमाशा

 Published : Jun 08, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Jun 08, 2024 11:26 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभी और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाले हैं। अब आप देखेंगे कि अरमान की बारात अभिरा की बस से टकराएगी, लेकिन क्या अरमान-अभिरा को देख पाएगा और उसे रोक पाएगा, या अभिरा बारात को रोकने के लिए बस से उतर जाएगी?

YRKKH, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, abhira, armaan, ruhi- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टेलीविजन शो मेंइन दिनों तलाक और दूसरी शादी के अलावा भी काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिलने वाला है। अपकमिंग एपिसोड की कहानी में हैरान कर देने वाले मोड़ देखने को मिलने वाले हैं। YRKKH के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अभिरा उदयपुर को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला करती है क्योंकि वह अरमान और रूही को एक साथ नहीं देखना चाहती। शो में अरमान और रूही का बारात में जबरदस्त तमाशा देखने को मिलने वाला है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड की कहानी में आप अब देखेंगे कि अरमान की बारात अभिरा की बस से टकराएगी। क्या अरमान-अभिरा को देख पाएगा या फिर अक्षरा की बेटी अभिरा हमेशा के लिए मसूरी चली जाएगी। खैर, अरमान (रोहित पुरोहित) को अब अच्छी तरह से पता चल गया है कि वह अभिरा (समृद्धि शुक्ला) से प्यार करता है। हमने लेटेस्ट प्रोमो में देखा है कि कैसे वह रूही से ये बात कहता है कि वह उससे शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह अभिरा से प्यार करता है।

अभिरा-अरमान से होगी दूर

अरमान और रूही की शादी टूटने के बाद नया ड्रामा देखने को मिलेगा। दूसरी ओर, अभिरा उदयपुर को हमेशा के लिए छोड़कर मसूरी में रहने का प्लान बना लेती है और वह अपने प्यार को छोड़कर जाते हुए दिखाई देती है। अभिरा सोचती है कि भले ही फूफासा उसे अब परेशान नहीं करेंगे और हो सकता है मुझे वकील की नौकरी मिल जाए, लेकिन अगर मैं इस शहर में इस शहर में रहूंगी तो बार-बार अरमान से मुलाकात होगी। उसे अरमान और रूही का सामना न करना पड़े इसलिए वह मसूरी जाने का फैसला कर लेती है।

माधव बनेगा अभिरा-अरमान का फरिश्ता

सवाल यह है कि क्या अभिरा और अरमान एक दूसरे को नोटिस करेंगे और बारात में ही अपने प्यार का इजहार करेंगे? यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे अरमान और रूही की शादी टूट जाती है। अरमान ने अपने परिवार की खातिर अपने प्यार की कुर्बानी देने का फैसला किया है। अब, केवल माधव की मौजूदगी ही शादी को रोक सकती है जो यह सच्चाई जानता है कि अभिरा और अरमान अभी भी  शादीशुदा हैं और कैसे उनका तलाक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन