1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में अभिरा के जख्मों पर नमक छिड़केंगी दादी सा, अरमान-रूही को लगेगा झटका

YRKKH में अभिरा के जख्मों पर नमक छिड़केंगी दादी सा, अरमान-रूही को लगेगा झटका

 Published : May 27, 2024 02:39 pm IST,  Updated : May 27, 2024 02:39 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कावेरी पोद्दार अपने पोते अरमान और रूही की शादी की प्लानिंग करने में लगी हुई है। वहीं अभिरा अपनी मां अक्षरा का सपना पूरा करने के लिए वकालत छोड़ वेडिंग प्लानर बन पोद्दार हाउस में वापस आ जाती है। अपकमिंग एपिसोड में राजन शाही धमाका करने वाले हैं।

yeh rishta kya kehlata hai abhira will be oppression by dadisa- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

राजन शाही के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी लीड में धूम मचा रहे हैं। इन दिनों सीरियल में लव ट्राइएंगल को लेकर काफी तमाशा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को इस शो से बांधे हुए है। अरमान, अभिरा और रूही की जिंदगी में नया नाटक होने वाला है। तलाक के बाद एक बार फिर अरमान-अभिरा की शादी होगी और रूही की शादी टूट जाएगी। वहीं अक्षरा और अभिनव का सपना पूरा करने के लिए अभिरा पैसा कमाने के लिए वेडिंग प्लानर बन जाती है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि अरमान और रूही को जबरदस्त झटका लगने वाला है जब वह अभिरा वकालत छोड़ वेडिंग प्लानर का काम करते देखेंगे।

अभिरा के नाक में दम करेगी दादी सा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में और भी ज्यादा इमोशनल ड्रामा देखने वाले हैं। वहीं अभिरा को परेशान करने के लिए दादी सा सब के सामने ये घोषणा करते दिखाई देने वाली है कि उसे अरमान और रूही की शादी 8 दिनों में करनी है। अभिरा भी इतने कम समय में शादी की पूरी तैयारी करने की कोशिश में लग जाती है। हम देखेंगे कि शादी में अभिरा वीडियोग्राफर बन अरमान-रूही के खूबसूरत पल कैद करती नजर आएंगी। 

अरमान की जान बचाएगी अभिरा

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की अभिरा, रूही और अरमान के लिए उनकी शादी में पहनने वाले कपड़े लाएगी। वही जब अरमान टाई की गांठ बांधता है तो उसका दम घुटने लग जाता है। ये देखते ही अभिरा अपने एक्स हसबैंड का बचाव करने के लिए जाती है और कैंची से टाई को काट देती है। ये देखने के बाद रूही, अभिरा पर चिल्लाती है कि वह उनके कमरे में बिना खटखटाए कैसे आ सकती है।

अरमान-रूही की टूटेगी शादी

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाता है कि माधव को अभीरा और अरमान के तलाक के कागजात मिल जाते हैं, जिसमें साफ लिखा होता है कि वह कुछ कानूनी धाराओं के कारण अभी तक पूरी तरह से अलग नहीं हुए हैं। वहीं अब अरमान और रूही की शादी को रोकने के लिए माधव हर संभव कोशिश करेगा क्योंकि वह चाहता है कि उसके बेटे की शादी अभिरा से हो। दूसरी ओर, मनीष आर्थिक तंगी से जूझ रहा होगा और रूही की शादी की प्लानिंग करने में उसे बहुत परेशानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन