1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में अक्षरा-अभिमन्यु की हुई शादी का फैंस मना रहे हैं जश्न, ग्रैंड वेडिंग का वीडियो हो रहा वायरल

YRKKH में अक्षरा-अभिमन्यु की हुई शादी का फैंस मना रहे हैं जश्न, ग्रैंड वेडिंग का वीडियो हो रहा वायरल

 Published : May 11, 2024 12:30 pm IST,  Updated : May 11, 2024 12:30 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ उर्फ अभिमन्यु-अक्षरा के फैंस आज सोशल मीडिया पर उनकी शादी के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। राजन शाही के शो के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक Abhira को लोग आज भी बहुत मिस करते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai akshara abhimanyu wedding anniversary- India TV Hindi
अक्षरा-अभिमन्यु Image Source : INSTAGRAM

राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह शो 2009 से चल रहा है और इतने सालों से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। शो की स्टार कास्ट ही नहीं बल्कि इसकी कुछ पॉपुलर जोड़ियां भी लोगों के बीच फेमस हैं जिन्हें लोग एक बार फिर साथ में देखना चाहते हैं। उन्हीं कपल में से एक अक्षरा-अभिमन्यु भी हैं जिन्होंने अपनी शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया। हिना खान-करण मेहरा और शिवांगी जोशी-मोहसिन खान के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की ग्रैंड वेडिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी से ज्यादा तो उनकी शादी की चर्चा रही है।

अक्षरा-अभिमन्यु की अधूरी प्रेम कहानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिमन्यु और अक्षरा जिन्हें उनके फैंस प्यार से अभीरा कहते हैं। उनकी कहानी महज दो साल में शो से खत्म कर दी गई। शो में अक्षरा के पति की बहुत बुरी तरीके से मौत हो जाती है। अभिमन्यु और अभीर की एक कार दुर्घटना में मौत होती है और अक्षरा फिर से अकेली रह जाती है। अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई और इस बात से फैंस आज भी खुश नहीं हैं। अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी ने शुरुआती एपिसोड में ही लोगों का दिल जीत लिया था। इस जोड़ी ने दर्शकों को प्यार करने पर मजबूर कर दिया। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने इस सो में बहुत शानदार काम किया। फैंस आज भी दोनों को बहुत मिस करते हैं।

अक्षरा-अभिमन्यु की शादी का जश्न

फैंस आज सोशल मीडिया पर अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं। कपल के ग्रैंड वेडिंग एपिसोड की क्लिप शेयर करते हुए शादी की सालगिरह मना रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'दो साल पहले आज ही के दिन अक्षरा अपने अभिमन्यु की हो गई थी। वेडिंग एनिवर्सरी #अभीरा #हर्षाली #यादें #हर्षदचोपड़ा #प्रणालीराठोड।'

अक्षरा-अभिमन्यु की वेडिंग एनिवर्सरी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की चौथी पीढ़ी की कहानी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के साथ शुरू हुई है। हालांकि फैंस अभी भी अभिमन्यु और अक्षरा को मिस करते हैं। अभिरा और अरमान की नई कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया है, लेकिन अभी भी अभिमन्यु और अक्षरा को नहीं भूले हैं। आज टीवी पर अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का सीक्वेंस भी दिखाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन