1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान ने दादी सा पर लगाया आरोप, माधव-विद्या का बना श्रवण कुमार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान ने दादी सा पर लगाया आरोप, माधव-विद्या का बना श्रवण कुमार

 Published : Jun 28, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 07:40 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों विद्या और माधव का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं अब अरमान और अभिरा नहीं उनके मां-पापा को दर्शक साथ में देखना चाहता है। अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त नाटक होने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : DESIGN.PHOTO

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि विद्या रोती है क्योंकि माधव पोद्दार हाउस वापस नहीं आ रहा है। वहीं परिवार सावन का त्योहार मना रहा है। शहर से बहुत सारे लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए पोद्दार हाउस आते दिखाई देते हैं। हालांकि, उन्हें बहुत बड़ा मेलोड्रामा देखने को मिलता है। विद्या रोती है और दादीसा से माधव को वापस लाने की विनती करती है। वह यह कहते हुए बेफिक्र रहती है कि उसने उसे वापस आने से नहीं रोका है, लेकिन वह उस लड़की यानी अभिरा की वजह से नहीं आना चाहता। हालांकि, इन सबके बीच अरमान अपनी दादी सा पर माधव-विद्या ा रिश्ता तोड़ने का आरोप लगता है।

अरमान बना माधव-विद्या का श्रवण कुमार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम अरमान को उसकी दादी सा को स्वार्थी कहते हुए देखने वाले हैं। इतना ही नहीं वह परिवार को इस तरह तोड़ने का भी आरोप लगता है, जिसके बाद घर में जबरदस्त नाटक देखने को मिलने वाला है। दूसरी ओर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हम माधव और अभिरा को अपनी परेशानियों पर चर्चा करते हुए देखते हैं। माधव, अभिरा से उसके पहले प्यार शिवानी और अरमान की मां के बारे में सब कुछ बता देता है। वह बताता है कि जिस घर में वे रह रहे हैं वह शिवानी का है। अभिरा फिर उसे प्यार और विद्या के साथ फिर से रिश्ता शुरू करने के बारे में कहती नजर आने वाली है। वहीं अरमान अपनी दादी सा के खिलाफ जाकर माधव-विद्या को एक करने की कसम खाता दिखाई देगा।

अरमान ने माधव से की ये मांग

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि अभिरा कहती है कि माधव को विद्या को अपना प्यार दिखाने और उसे एहसास दिलाने की जरूरत है कि वह उसे बहुत प्यार करता है। माधव कहता है कि विद्या यह नहीं देखती कि वह उससे प्यार करता है और यह नहीं समझेगी कि वह शिवानी के घर में क्यों रह रहा है। तब अभिरा अपने बारे में सोचते हुए कहती है कि उसने अरमान से दूर रहने का फैसला किया था। हालांकि, वह उसकी मां के घर में रह रही है। उसे लगता है कि वह एक बार फिर पोद्दार के सारे नाटक में फंस गई है। वहीं उसे चारु का वीडियो कॉल भी आता है, जिसमें दिखाया जाएगा कि विद्या घर में बेकाबू होकर रो रही है। बाद में अरमान भी दिखाई देता है। वह माधव से मांग करता है कि वो उसके घर वापस आ जाए और विद्या से शादी का रिश्ता निभाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन