1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के लिए परिवार के खिलाफ जाएगा अरमान, संजय से होगी बहस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के लिए परिवार के खिलाफ जाएगा अरमान, संजय से होगी बहस

 Published : Jan 12, 2024 12:21 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 12:21 pm IST

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में संजय और अरमान की बहस हो जाती है। अरमान-अभिरा का सपोर्ट करते नजर आएगा। वहीं अरमान के पिता और संजय के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिस के बाद कावेरी को गुस्सा आ जाता है।

yrkkh, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या... में अभिरा का सपोर्ट करेगा अरमान Image Source : DESIGN.PHOTO

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में संजय अपने बेट कृष से कानून से संबंधी कुछ सवाल करता दिखाई देता है, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाता है। इस के कारण संजय से उसे डांट पड़ती है। संजय इस बात पर जोर देते हैं कि वह बी अरमान की तरह कावेरी ऑफिस आए और लॉ की पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप करने को कहता है। वहीं चिल्लाने की आवाज सुन सभी घर वाले वहां आ जाते हैं और पूछते हैं कि क्या हुआ है? अभिरा और संजय की कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद अरमान अभिरा का सपोर्ट करते नजर आएग।

अरमान और संजय की हुई बहस

इस बीच अरमान को चारू बोलती है कि कावेरी एक बिजनेस वुमन होने के बाद भी मुझे इंटर्नशिप क्यों नहीं करने देती है। चारू अपने भाई अरमान से कावेरी से बात करने को कहती है। अरमान उसे ऑफिस जाने के लिए कहता है। वहीं अभिरा की सास आ जाती है और उसे रूही को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहती है। वहीं कृष अभिरा (समृद्धि शुक्ला) को बताता है कि उसे लॉ नहीं करना है। वहीं इस बात को जानने के बाद घर में अभिरा और संजय के बीच बहस होती है। इस बीच अरमान आ जाता है और फूफा सा से लड़ाई करने लगता है।

चारू की दादी-सा ने लगाई क्लास

स्वर्णा को जब ये जानकारी मिलती है कि रूही, अरमान के साथ अस्पताल गई है तो वह गुस्सा हो जाती है। वहीं रूही अस्पताल में डॉक्टर से अरमान के बारे में खुलकर बात करती नजर आने वाली है। अरमान, रूही को छोड़कर ऑफिस के लिए निकल जाता है और सोचता है कि चारू को इंटर्नशिप मिल गई होगी। दूसरी ओर अभिरा कृष से सवाल करती है कि उसे क्यों नहीं करना लॉ? साथ ही कावेरी ने चारू को नोटिस किया और उसे डांटते हुए कहा कि पोद्दार परिवार की बेटियां घर से बाहर काम नहीं कर सकती हैं।

अरमान ने अभिरा का किया सपोर्ट

अरमान ऑफिस पहुंचता है और चारु को रोता हुआ पाता है। चारू कावेरी से बात करने को व्यर्थ मानते हुए कहती है कि उसे भी काम करना है। अरमान अपनी बहन से वादा करता है कि कावेरी उसको काम करने देगी। वहीं संजय जैसे ही अपने बेटे कृष को थप्पड़ मारने वाला होता है। अभिरा उसका हाथ पकड लेती है। वह संजय से कृष पर दबाव न डालने के लिए कहती है। संजय उसे डांटता है, लेकिन अरमान भी अभिरा का सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 17 के फैमिली वीक में हुआ बवाल, अंकिता लोखंडे की सास ने कहा- 'मर्यादा तोड़ देते...'

अरुण गोविल 'रामायण' के अलावा इन शोज और फिल्मों में आए हैं नजर

'मेरी क्रिसमस' की कहानी में दिखा दम, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म का पढ़ें रिव्यू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन