1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के सामने गिड़गिड़ाएगा अरमान, माधव बनेगा विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के सामने गिड़गिड़ाएगा अरमान, माधव बनेगा विलेन

 Published : Jun 16, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 05:30 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान-अभिरा का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेगा। वे बारिश में एक रोमांटिक सीन भी करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं माधव दोनों को फिर से एक करने के लिए विलेन बनाने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
अभिरा-अरमान Image Source : X

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। आखिरकार अरमान ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिरा से अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत जुटाई है। आज के एपिसोड में हम देखने वाले हैं कि अरमान, रूही से अपनी शादी तोड़ने के बाद अभिरा के पास जाता है। हालांकि, अभिरा उसे घर से निकाल देती है। इतना ही नहीं वो कहती है कि वह उस पर भरोसा नहीं कर सकती क्योंकि जब उसके पूरे परिवार ने उसका अपमान किया तो वह उसके साथ खड़ा नहीं हुआ। अब, अरमान को हर तरह से उसका विश्वास जीतना होगा।

माधव बनेगा विलेन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान-अभिरा के घर के बाहर खड़ा होकर उससे माफी मांगेगा। वहीं माधव ही है जिसने अभिरा से अरमान के प्यार को स्वीकार न करने के लिए कहा क्योंकि उसने केवल अपने परिवार के प्रति वफादारी दिखाई थी, उसके प्रति नहीं। इसलिए अभिरा-अरमान को माफ करने के मूड में नहीं है। हालांकि, जब वह उसे बारिश में भीगता हुआ देखती है तो वह उसे घर जाने के लिए मजबूर करती है।

अभिरा-अरमान का रोमांस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो में हम देखते हैं कि अभिरा-अरमान एक सात रोमांटिक पल बिताते हैं जब वह उसे अपने करीब खींचता है। रोमांस को बढ़ाते है तभी बारिश होने लगती है और उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर आग लगाते नजर आती है। अभिमान के सभी प्रशंसक इस एपिसोड को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं क्योंकि रोहित और समृद्धि स्क्रीन पर कुछ शानदार केमिस्ट्री पेश करने वाले हैं।

अभिरा के सामने गिड़गिड़ाएगा अरमान

क्या अभिरा-अरमान को माफ कर देगी और पोद्दार परिवार में उसकी पत्नी बनकर वापस आएगी? दादीसा का क्या रिएक्शन होने वाला है? वहीं अरमान अब अभिरा के लिए सबसे लड़ाई करते दिखाई देगा, लेकिन उसका परिवार इस मामले में क्या फैसला लेते हैं ये देखा काफी दिलचस्प होने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन